ईरान होर्मुज में जहाजों से टोल वसूलेगा, संसद की मंजूरी:रियाल और पसंद की करेंसी में पेमेंट लेगा; बदले में सुरक्षा और इंश्योरेंस देगा- INA NEWS

ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल यानी फीस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जिन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति होगी, उनसे समुद्री सेवाओं के बदले शुल्क लिया जाएगा। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता हसन काशकवी के मुताबिक, शुल्क के बदले समुद्री सेवाएं, सुरक्षा, इंश्योरेंस, पर्यावरण संबंधी सेवाएं और खास परिस्थितियों में ईंधन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। भुगतान ईरानी रियाल या ईरान की पसंद की किसी दूसरी करेंसी में किया जा सकेगा। ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट तब तक नहीं खुलेगा, जब तक अमेरिका अपना रवैया नहीं बदलता और अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं करता। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिकी आर्थिक दबाव जारी रहा तो ईरान फारस की खाड़ी के देशों के तेल निर्यात और अमेरिका के आर्थिक हितों को निशाना बना सकता है। ये खबर भी पढ़ें…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |