Sport : कोलंबो टेस्ट में हुए विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, यशस्वी जायसवाल को सुनाई सजा, श्रीलंकाई गेंदबाज पर भी ठोका जुर्माना #INA

Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले ही दिन टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच लड़ाई हो गई थी. आउट होने के बाद यशस्वी को गेंदबाज ने कुछ कहा था, जिसपर वह अपना आपा खो बैठे थे. उन्होंने गेंदबाज के पास जाकर उससे बहस की थी. हालांकि, मामला बढ़ता उससे पहले वहां मौजूद श्रीलंका के कप्तान और सीनियर खिलाड़ियों ने दोनों को अलग करके यशस्वी को वापस भेज दिया था. इस मामले पर अब आईसीसी ने एक्शन लिया है और दोनों ही खिलाड़ियों को सजा सुनाई है.

ICC ने क्या सजा सुनाई?

कोलंबो में दूसरे ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच के पहले दिन हुई एक घटना के बाद, ICC ने भारत के बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के गेंदबाज असिथा फर्नांडो पर कार्रवाई की है. दोनों खिलाड़ियों को ICC के ‘खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आचार संहिता’ (Code of Conduct) के आर्टिकल 2.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया. यह नियम “किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायता कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक भी शामिल हैं) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क” से संबंधित है.

इसके परिणामस्वरूप, जायसवाल और फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उन्हें एक-एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया. हालांकि, पिछले 24 महीनों में इन दोनों खिलाड़ियों का कोई पिछला उल्लंघन रिकॉर्ड नहीं था. दोनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली और एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरीज के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा बताई गई सजा को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की ज़रूरत नहीं पड़ी.

क्या है पूरा मामला?

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच घटना भारतीय पारी के 17वें ओवर में हुई, जब फर्नांडो ने जायसवाल को आउट किया. असिथा फर्नांडो के ओवर में 3 बैक टू बैक चौके लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल आखिरी गेंद पर आउट हो गए. जब यशस्वी पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तब गेंदबाज अपनी टीम के साथ विकेट का जश्न मना रहा था. पहले तो बोल्ड होने के बाद यशस्वी आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे.

तभी उन्हें आउट करने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने उन्हें कुछ कह दिया, जिसे सुनकर यशस्वी भड़क गए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर जवाब दिया और असिथा की ओर बढ़े. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि वो अपने हेड से हेड टकराने लगे.

यशस्वी जायसवाल 45 रन पर हुए थे आउट

श्रीलंका के सामने ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल काफी अच्छे दिख रहे थे और वह क्रीज पर सेट हो चुके थे. तभी असिथा फर्नांडो ओवर लेकर आए, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने बैक टू बैक 3 चौके लगाए, लेकिन फिर गेंदबाज ने वापसी की और आखिरी गेंद पर जायसवाल को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इस सीरीज में अब तक यशस्वी के बल्ले से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिल सकी है. इससे पहले गॉल टेस्ट में उन्होंने मैच की पहली पारी में 32 रन बनाए और दूसरी पारी में बिना रन बनाए ही शून्य पर आउट हो गए थे.

ये भी पढ़ें: ये क्या कर दिया भाई! कोलंबो में ऋषभ पंत से हुआ बड़ा नुकसान, 95 मीटर का लंबा छक्का ठोककर तोड़ डाला सोलर पैनल

कोलंबो टेस्ट में हुए विवाद पर ICC का बड़ा एक्शन, यशस्वी जायसवाल को सुनाई सजा, श्रीलंकाई गेंदबाज पर भी ठोका जुर्माना





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button