Sport : IND vs SL 2nd Test : ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ऋषभ पंत के बल्ले से निकला अर्धशतक, भारत ने पहली पारी 503 पर की घोषित #INA

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 138 ओवर में 9 विकेट खोकर 503 रन पर घोषित कर दी है. भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन शतक लगाया. वहीं ऋषभ पंत ने पहले दिन चोट के बाद रिटायर्ड हर्ट होने के बाद दूसरे दिन मैदान पर आकर टीम इंडिया के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं आज के दिन मानव सुथार ने भी बल्ले से योगदान दिया. 

पहले सेशन में टीम इंडिया ने बनाए 119 रन

टीम इंडिया ने पहले दिन 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 300 रन बनाए थे. इस स्कोर से आज सारांश जैन (4) और ध्रुव जुरेल (7) ने भारत की पारी को आगे बढ़ाया. सारांश 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए और उन्होंने पहले दिन के अपने स्कोर 3 रनों से अपनी पारी को आगे बढ़या. इन दोनों ने दूसरे दिन के पहले सेशन में यानी लंच ब्रेक तक 112 ओवर में 6 विकेट पर टीम का स्कोर 419 रन तक पहुंचाया और पहले सेशन में 119 रन बनाए. पहले सेशन के अंत तक ऋषभ पंत 63 और ध्रुव जुरेल 59 रन बनाकर नाबाद थे.

दूसरे सेशन में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 56 रन 

इसके बाद ऋषभ पंत आउट हो गए. पंत ने 89 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 63 रनों की पारी खेली. इसके बाद मानव सुथार क्रीज पर आए और उन्होंने दूसरे सेशन में जुरेल का साथ दिया. सुथार ने 51 मैच और 2 चौकों के साथ 18 रन बनाकर आउट हो गए. इस सेशन में टीम इंडिया ने पंत और सुथार के रूप में 2 विकेट गंवाए. वहीं कुल 56 रन जोड़े. दूसरे सेशन के अंत तक ध्रुव जुरेल 155 बॉल में 9 चौकों के साथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे. उनका साथ मोहम्मद सिराज 18 बॉल में अभी तक बगैर खाता खोले बगैर नाबाद बने हुए हैं.

आपको बता दें कि, भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे दिन के टेस्ट मैच के दूसरे सेशन का अंत बारिश की वजह से हुआ. कोलंबो में तेज बारिश और तूफानी आ गया. इसके चलते खेल बंद कर दिया गया. इसके साथ ही सेशन के अंत का ऐलान चाय ब्रेक के साथ हो गया. 

तीसरे सेशन में ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक

बारिश के बाद तीसरा सेशन 4:25 मिनट पर शुरू हुआ. इस सेशन में ध्रुव जुरेल ने अपना शतका पूरा किया. उन्होंने 171 बॉल में 9 चौकों की मदद से 100 रन पूरे किए. ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा टेस्ट शतक हैं. वहीं विदेशी सरजमीं पर उनका पहला शतक है. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने टीम के लिए 3 रन बनाए जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 रन बनाए. भारत ने पहली पारी 503 पर घोषित कर दी. 

श्रीलंका के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए विकेट 

श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट आसिथा फार्नाडो ने हासिल किए. वो अब तक 25.2 ओवर में 78 रन देकर 4 विकेट हासिल किए हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रविंद्र जडेजा और सारांश जैन को आउट किया है. वहीं केशर नुवांथा ने और प्रभात जयसूर्या ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं. नुवांथा ने देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत को पवेलियन की राह दिखाई. टीम के लिए लाहिरू कुमारा ने एक विकेट चटककाया.

ये भी पढ़ें : ये क्या कर दिया भाई! कोलंबो में ऋषभ पंत से हुआ बड़ा नुकसान, 95 मीटर का लंबा छक्का ठोककर तोड़ डाला सोलर पैनल

IND vs SL 2nd Test : ध्रुव जुरेल ने ठोका शतक, ऋषभ पंत के बल्ले से निकला अर्धशतक, भारत ने पहली पारी 503 पर की घोषित





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button