Sport : ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट में शतक जड़ बनाया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय कीपर #INA

IND vs SL: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में शतक जड़कर एक बड़ा कीर्तिमान रच दिया है. विदेशी सरजमीं पर जुरेल की यह पहली टेस्ट सेंचुरी है, जबकि उनके टेस्ट करियर का यह दूसरा शतक है. इस शतक के साथ ही ध्रुव जुरेल अब श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर में टेस्ट शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय विकेटकीपर एमएस धोनी थे. जबकि श्रीलंका की जमीन पर शतक लगाने वाले ध्रुव जुरेल सिर्फ पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. 

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ध्रुव जुरेल का टेस्ट क्रिकेट में यह दूसरा शतक है, जबकि विदेशी सरजमीं पर यह उनका पहला टेस्ट शतक है. इससे पहले उन्होंने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में अपना पहला शतक लगाया था. इसी के साथ ध्रुव जुरेल अब श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह कारनामा सिर्फ एमएस धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ किया था.  

धोनी के बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने ध्रुव जुरेल

एमएस धोनी ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ साल 2009 में एक सीरीज में 2 शतक लगाया था. अहमदाबाद में उन्होंने 110 रनों की पारी खेली थी. जबकि मुंबई में नाबाद 100 रन बनाए थे. अब ध्रुव जुरेल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. जबकि श्रीलंका के घर में जुरेल टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. 

ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत के साथ मिलकर की शतकीय साझेदारी

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ध्रुव जुरेल नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे. इसके बाद उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर 100 रनों से ज्यादा की साझेदारी की. पंत 63 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जुरेल ने अपनी पारी जारी रखी और शानदार शतक जड़ दिया. उन्होंने 171 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. जुरेल की इस शतकीय पारी की वजह से टीम इंडिया ने मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.

यह भी पढ़ें:  ‘उपमहाद्वीपों में एक दिन में 19 विकेट गिरने पर बवाल, तो ऑस्ट्रेलिया में क्यों नहीं?’ पिच विवाद पर भड़के बांग्लादेशी कप्तान

ध्रुव जुरेल ने कोलंबो टेस्ट में शतक जड़ बनाया कीर्तिमान, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय कीपर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button