अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि:दिल्ली भाजपा कार्यालय व सिरि फोर्ट स्थित जेटली पार्क में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम- INA NEWS

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वित्त मंत्री और पद्म विभूषण अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जेटली के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रदेश पदाधिकारियों ने भी उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सिरि फोर्ट पार्क स्थित अरुण जेटली पार्क में उनके परिवार की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी संगीता जेटली, पुत्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहन जेटली और पुत्री सोनाली जेटली बख्शी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली सरकार के मंत्रियों, विधायकों और निगम पार्षदों ने भी उन्हें याद किया। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरुण जेटली ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता और सबके मित्र थे। उनके शब्दों में तर्क, तथ्य और स्नेह था, इसलिए राजनीतिक विरोधी भी उनकी बात सम्मान से सुनते थे। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने जीएसटी, दिवालिया कानून और बैंकिंग सुधार जैसे महत्वपूर्ण कदमों से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जेटली राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रसेवा के पर्याय थे। उन्होंने सरल जीएसटी प्रणाली और बैंकिंग सुधारों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button