Sport : 'वो तो मेरे फेवरेट क्रिकेटर्स में से हैं…', अजय जडेजा हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन, बल्लेबाजी की जमकर की तारीफ #INA

Rishabh Pant: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. इसी के साथ ऋषभ ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को धराशाही कर दिया. पंत की बल्लेबाजी को देखकर अजय जडेजा भी इम्प्रेस हो गए और उन्होंने जमकर तारीफ की है. आपको बता दें, इस मुकाबले में पंत 63 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इससे पहले उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए.

ऋषभ पंत ने क्या-क्या कहा?

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की बल्लेबाजी से अजय जडेजा काफी खुश नजर आए. उन्होंने कमेंट्री के दौरान पंत की सराहना की. उन्होंने तो ये भी कहा कि पंत उनके फेवरेट क्रिकेटर्स में से एक हैं.

अजय जडेजा ने कहा, “ऋषभ पंत इस भारतीय क्रिकेट टीम के मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं. टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के लिए वह अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कभी-कभी, IPL और व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनके औसत प्रदर्शन की वजह से उन पर अतिरिक्त दबाव बन जाता है. इस बात को नजरअंदाज किया जाना चाहिए और लोगों को रेड-बॉल क्रिकेट में उनके शानदार खेल को महत्व देना चाहिए. वह अब WTC साइकल में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वह गिल और कोहली से भी आगे हैं. ऐसे मैच-विनर रोज नहीं मिलते. उनकी बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह तब मुश्किल रन बनाते हैं जब दबाव अधिक हो, जब टीम को उनकी सख्त जरूरत हो, और जब पिच पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल हो.”

ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी

भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 15 बॉलों का सामना करते हुए सिर्फ 3 रन बनाए. आज दूसरे दिन उन्होंने अपनी पाकी को आगे बढ़ाया और 89 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. पंत को केशर नुवांथा ने लाहिरु उदारा के हाथों कैच आउट कराया. उन्होंने आउट होने से पहले टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया. वहीं, पहले टेस्ट मैच की बात करें, तो गॉल में पंत ने पहली पारी में 39 रन और दूसरी पारी में 66 रन बनाए.

ऋषभ ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने 63 रन की पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. पंत ने विदेशी/न्यूट्रल टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया. उनके नाम अब इस तरह के मुकाबलों में 2,501 रन हैं, जबकि धोनी के 2,496 रन थे.

इसके अलावा पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 101वां छक्का लगाकर एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर बन गए.

साथ ही वह WTC इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने इस मामले में अपने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2917 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘सिक्सर किंग’ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे, तोड़ा धोनी का भी बड़ा रिकॉर्ड

'वो तो मेरे फेवरेट क्रिकेटर्स में से हैं…', अजय जडेजा हुए इस भारतीय खिलाड़ी के फैन, बल्लेबाजी की जमकर की तारीफ





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button