खबर शहर , Agra News: छह सितंबर को ऑनलाइन होगी क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा – INA

आगरा। अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में देश भर में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर में बैठक हुई। क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ ने परीक्षा के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।
प्रतियोगिता पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें 12 से 25 वर्ष की आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। स्कूल, कॉलेज, स्टेडियम और स्पोर्ट्स एकेडमी से संपर्क कर पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार, तृतीय 25 हजार और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीके मित्तल, चंद्रप्रकाश राजपूत, प्रताप सिंह बघेल, अरुण सविता, प्रभारी रुपेश अग्रवाल, शरद कुमार आदि मौजूद रहे।