Sport : वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, सिर्फ 4 गेंदों में चटका डाले 2 अहम विकेट, जानिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल कैसा रहा प्रदर्शन #INA

Vaibhav Sooryavanshi :  वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर अपने नाम का डंका बजा दिया है. वैभव ने इस बार बल्ले से तबाही नहीं मचाई है लेकिन उन्होंने इस दफा बॉल से गदर मचा डाला है. वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिर्फ 4 गेंदों में 2 विकेट चटकाकर अपने फैंस को एक बार फिर झूमने पर मजबूर कर दिया है. वैभव किन खिलाड़ियों को आउट किया और इस मुकाबले में अब तक उनका प्रदर्शन कैसा रहा है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2026 का क्वार्टर फाइनल-1 मैच ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की ओर से हिस्सा ले रहे हैं. वो ईशान किशन की कप्तानी में खेल रहे हैं. इस मैच में जब नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम बैटिंग कर रही थी. उस समय वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन ने बॉलिंग करने के लिए बुलाया और उन्होंने महज चार बॉल में दो विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ दी. 

वैभव सूर्यवंशी ने चटकाए 2 बड़े विकेट

वैभव सूर्यवंशी नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी का 28वां ओवर ईस्ट जोन की ओर से डालने के लिए आए. इस दौरान उन्होंने ओवर की दूसरी बॉल पर किशन लिंगदोह को दिनेश दास के हाथों कैच आउट कराया. वो 25 रन बनाकर वैभव का शिकार बन गए. इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटुर को 4 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों आउट कराया. इसके साथ ही वैभव 1 ओवर में 2 विकेट लेकर छा गए.

ईस्ट जोन की शानदार बॉलिंग के आगे नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम ने दूसरी पारी में लंच ब्रेक तक 39 ओवर में 102 रन पर 8 विकेट खो दिए हैं. जबकि नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 42.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 110 रन बनाकर आउट हो गई. अब ईस्ट जोन को इस मुकाबले को एक पारी से जीतने के लिए सिर्फ 2 विकेट और चाहिए, वहीं अगर नॉर्थ ईस्ट जोन को इस मुकाबले को बचाना है तो उसे अभी 254 रन बनाने होंगे. 

इस मैच में ईस्ट जोन ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 112.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 467 रन बनाए थे. शाहबाज अहमद ने 244 बॉल का सामना किया और 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 167 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सुदीप कुमार घरामी ने 185 बॉल का सामना अपनी पारी के दौरान किया. इस दौरान उन्होंने 25 चौके और 1 छक्का लगाया. उनके बल्ले से 146 रनों की आतिशी पारी निकली. 

वैभव सूर्यवंशी का बल्ले के साथ रहा कैसा प्रदर्शन 

दलीप ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला. उन्होंने इस मैच की पहली पारी में  6 बॉलों का सामना किया और 4 चौके लगाते हुए 133.33 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 8 रन बनाए. अब इस मुकाबले में दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी आने की उम्मीद नहीं है क्योंकि सिर्फ 2 विकेट लेकर उनकी टीम पारी से मैच जीत जाएगी. जबकि उनकी विरोधी टीम के 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को चढ़ना है, जो कि यहां से नामुमकिन नजर आ रहा है.  

ये भी पढ़ें : कौन हैं भारत के टॉप-5 टेस्ट बल्लेबाज, लिस्ट से चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बैटर्स का नाम बाहर

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, सिर्फ 4 गेंदों में चटका डाले 2 अहम विकेट, जानिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल कैसा रहा प्रदर्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button