UP News: दिल्ली-NCR में भारी बारिश… नोएडा-गुरुग्राम में रेंगती नजर आई गाड़ियां – INA

Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. मंगलवार को राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, जबकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. गुरुग्राम में एक बार फिर कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं.
लगातार हो रही बारिश का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर दिखाई दिया. दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में सड़कें गीली होने के साथ वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई. वहीं गुरुग्राम में बारिश के बाद कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई. आने- जाने में लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई जगह वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, जबकि कुछ मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं.
बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी सामने आई. सड़कों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को विशेष परेशानी हुई. जलभराव वाले स्थानों पर ट्रैफिक की रफ्तार और कम हो गई. प्रशासन और संबंधित एजेंसियां जलनिकासी की व्यवस्था बनाए रखने में जुटी हैं.
IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली के लिए मौसम को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने राजधानी के सभी 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है.
#WATCH नोएडा (उत्तर प्रदेश): नोएडा सेक्टर 94 इलाके में बारिश हुई। pic.twitter.com/wVtBCB81KA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2026
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, न्यू दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में मौसम खराब रहने की संभावना है. इन इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने के अलावा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था.
निचले इलाकों में भरा पानी
मौसम विभाग ने करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. इसके अलावा भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर बारिश की तीव्रता 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से अधिक हो सकती है. ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर होने की आशंका है. लगातार बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं. बारिश के कारण सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ गया. गुरुग्राम में जाम की समस्या एक बार फिर सामने आने से वाहन चालकों को काफी समय सड़कों पर बिताना पड़ा. बारिश के दौरान विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है.
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. वाहन चालकों से जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचने और तेज बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई है.
दिल्ली-NCR में भारी बारिश… नोएडा-गुरुग्राम में रेंगती नजर आई गाड़ियां
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,