UP News: BJP सरकार है या कोई दुकानदार? JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज – INA

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लखनऊ में जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को प्राइवेट सेक्टर को सौंपने के कैबिनेट के फैसले पर आपत्ति जताई है. उन्होंने BJP पर तंज कसते हुए पूछा, “क्या यह BJP सरकार है या कोई दुकानदार?” इससे पहले भी अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोला था.

उत्तर प्रदेश में BJP सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में लखनऊ के JPNIC को प्राइवेट सेक्टर को सौंपने का फैसला किया. इसी को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अब बस सरकार को ही लीज पर देना या बेचना बाकी रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘कमीशन’ ही भ्रष्ट BJP की मशीनरी का ईंधन है, जबकि ‘प्राइवेटाइजेशन’ उसका सुविधाजनक तरीका है.

‘BJP’ का मतलब “भाग जाओ पाकिस्तान”

इससे पहले अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ‘PDA’ की तुलना पाकिस्तान से करते हैं. इस तर्क से, ‘BJP’ का मतलब “भाग जाओ पाकिस्तान” हो जाएगा. उन्होंने कहा कि BJP और मुख्यमंत्री PDA से घबराए हुए हैं, इसीलिए वे बार-बार इसकी परिभाषा बदलते रहते हैं. मुख्यमंत्री अभी बच्चों के साथ सेल्फी लेने और उन्हें गोद में उठाने में व्यस्त हैं. चुनाव के बाद उनके पास इन सबके लिए काफी समय होगा.

BJP सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को किया बर्बाद

अखिलेश यादव ने कहा कि BJP सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने वादा किया कि समाजवादी सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी. समाजवादी पार्टी दिव्यांगों के लिए एक अलग घोषणापत्र भी तैयार करेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि BJP, SP की संसदीय पार्टी में फूट डालने में नाकाम रही, क्योंकि पार्टी के पांच सांसद उनके अपने परिवार से हैं. उन्होंने कहा कि BJP की कोशिशें इसलिए नाकाम रहीं क्योंकि पार्टी में मुस्लिम सांसदों के साथ-साथ पक्के समाजवादी सांसद भी हैं.

BJP सरकार है या कोई दुकानदार? JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button