Sport : टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीतते ही WTC प्वॉइंट्स टेबल में लगाएगी छलांग, जानिए कितना होगा भारत को फायदा? #INA

WTC Points Table: भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा कोलंबो टेस्ट मैच रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 503/9 रन पर पारी घोषित की और श्रीलंकाई टीम 290 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, टीम इंडिया ने मेजबानों को कोलंबो टेस्ट में फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया है. ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि ये मुकाबला टीम इंडिया के कब्जे में है. तो आइए जान लेते हैं कि टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट मैच को जीतकर WTC प्वॉइंट्स टेबल में किस स्थान पर पहुंच जाएगी.

WTC अंक तालिका में फिलहाल कहां है भारत?

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को 12 अंक मिले, जिससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में उन्हें फायदा मिला. टीम इंडिया मौजूदा WTC संस्करण में 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 4 मैच हारे हैं और 1 मैच ड्रॉ हुआ है. इस तरह भारत 64 अंक और 53.53 PCT के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज हैं. अभी टीम इंडिया के पास डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने का मौका बाकी है.

कोलंबो टेस्ट जीतकर टॉप-4 में एंट्री करेगी टीम इंडिया

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच पूरी तरह से टीम इंडिया की मुट्ठी में नजर आ रहा है. ऐसे में यदि टीम इंडिया इस मैच को जीत लेती है, तो उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फायदा होगा और वह फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाएगी. भारत को इस जीत से 12 अंक मिलेंगे, जिससे उसके पास 76 अंक हो जाएंगे और PCT में भी सुधार होगा. नतीजन, टीम इंडिया WTC प्वॉइंट्स टेबल में 57.77% PCT के साथ बांग्लादेश को पीछे छोड़कर टॉप-4 में एंट्री करेगी और चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी.

टॉप-4 में हैं ये टीमें

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर गौर करें, तो टॉप पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है, जिसने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैच जीते हैं और 2 मैच गंवाए हैं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया के पास 96 प्वॉइंट्स हैं और 80 PCT हैं. साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है, जिसने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, 1 मैच हारा है और उनके पास 36 अंक हैं औऱ 75 PCT है. तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड है, जिसने 6 मैच जीते हैं, 4 मैच जीते हैं और 1 मैच हारे, 1 मैच ड्रॉ हुआ है. टीम के पास 52 अंक हैं और 72.22 PCT है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम 40 अंक और 55.56 PCT है.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114055.56%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222053.33%
7 इंग्लैंड145815024.36%
8वेस्टइंडीज122803022.83%
9पाकिस्तान72521619/05%

ये भी पढ़ें: क्रिकेट का सबसे ऐतिहासिक फॉलोऑन, जब भारत ने चटाई थी ऑस्ट्रेलिया को धूल, हर कोई रह गया था हैरान

टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीतते ही WTC प्वॉइंट्स टेबल में लगाएगी छलांग, जानिए कितना होगा भारत को फायदा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button