Sport : Explainer: अनाया बांगर किस पॉलिसी के तहत ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी महिला क्रिकेट? जानिए भारत में क्यों नहीं मिला उन्हें मौका #INA

Anaya Bangar : क्रिकेट का खेल दुनिया के सबसे रोमांचक गेम्स में से एक माना जाता है. इस खेल में गेंद और बल्ले के बीच धमाकेदार जंग देखने के लिए मिलती है. इस खेल में जब-जब चौके-छक्के लगाते हैं और जब-जब विकेट गिरते हैं फैंस जश्न में डूब जाते हैं. इस खेल के लिए दुनिया भर के फैंस में अलग ही लेवल की दीवानगी देखने को मिलती है. क्रिकेट के खेल में अब तक सिर्फ आपने पुरुष और महिला को खेलते हुए देखा होगा. पुरुष क्रिकेट और महिला क्रिकेट के फैंस तो सभी हैं क्योंकि क्रिकेट में मेंस और विमेंस का दबदबा होता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि भारत की एक ऐसा क्रिकेट मैदान पर जलवा बिखेरने वाली हैं, जो पुरुष से महिला बनी है, जिन्होंने अपना जेंडर चेंज करवाया है.
ये क्रिकेटर कोई नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी हैं, जो पहले उनका बेटा थीं. आर्यन बांगर ने अपना जेंडर चेंज कराया और तमाम सर्जरी के बाद अब वो अनाया बांगर बन चुकी है. अनाया एक महिला की तरह दिखती है और वो महिला क्रिकेट खेलने की इच्छा पहले भी कई बार जता चुकी हैं. अब उनकी ये इच्छा पूरी हो गई है.
दरअसल, अब अनाया बांगर महिला क्रिकेट खेलने वाली हैं. उनको महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति मिल गई है. लेकिन उनको ये अनुमति भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई से नहीं मिली है. वो भारत में लिए इंडिया में क्रिकेट नहीं खेल सकती हैं. पर अब वो ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलती हुई दिखाई देंगी. ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया में महिला क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी है.
🚨 ANAYA BANGER RETURNS TO CRICKET 🚨
– Sanjay Banger’s daughter Anaya Banger cleared by Cricket Australia . play Female Community Cricket. (Outlook). pic.twitter.com/Az0XSROfqh
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 25, 2026
अब सवाल उठता है कि, आखिर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में आर्यन बांगर से अनाया बांगर बनी खिलाड़ी को महिला क्रिकेट में खेलने की अनुमति किस पॉलिसी के तहत दे पाया है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट किन मापदंडों के तहत उन्हें महिला क्रिकेट में अपने देश की ओर से खेलने की अनुमति दे रहा है. वहीं सवाल ये भी उठता है कि, भारत में उन्हें खेलने की अनुमति क्यों नहीं है. भारतीय क्रिकेट की पॉलिसी उन्हें क्यों महिला क्रिकेट खेलने का हक नहीं देती है.
अनाया बांगर ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलेंगी महिला क्रिकेट
अनाया बांगर के मुताबिक, वो मार्च 2027 से ऑस्ट्रेलिया में एलीट महिला क्रिकेट खेलने के योग्य हैं. इसके बाद वो ‘विमेंस बिग बैश लीग’ (WBBL) में जगह बनाने का सपना देखेंगी. ऑस्ट्रेलिया ने अयाना बांगर को ‘ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स एलीट क्रिकेट पॉलिसी’ के तहत अपने देश में महिला क्रिकेट खेलने का मौका दिया है. उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए अभी सिर्फ पात्रता मिली है. उन्हें किस फ्रेंचाइजी से कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के द्वारा अनाया बांगर को एक लेटर दिया गया है. इसमें बोर्ड ने उन्हें मार्च 2027 तक ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या हिस्से में प्रीमियर क्रिकेट खेलने की अनुमति दी है. इसके लिए अनाया को कम से कम 12 महीने तक खिलाड़ी का सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर 10 nmol/L (nanomoles per litre) तक रखना होगा. उन्हें ये ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर ब्लड टेस्ट के जरिए साबित करना होगा.
View this post on Instagram
क्या है ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स एलीट क्रिकेट पॉलिसी?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ‘ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स इन एलीट क्रिकेट पॉलिसी’ पुरुष से महिला बने क्रिकेटर्स को खेलने की पात्रता देती है. इस पॉलिसी के तहत एलीट महिला क्रिकेट में खेलने के लिए खिलाड़ी का सीरम टेस्टोस्टेरोन स्तर लगातार 12 महीनों तक 10 नैनोमोल प्रति लीटर से कम रखना होता है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ये नीति स्थानीय या कम्युनिटी क्रिकेट और शीर्ष स्तर के एलीट क्रिकेट के बीच अंतर स्पष्ट करती है. कम्युनिटी स्तर पर खिलाड़ी अपनी Affirmed Gender Identity (पहचाने गए जेंडर) के साथ खेल सकते हैं. खिलाड़ियों को एलीट स्तर पर कड़े हार्मोनल मापदंड पूरे करने होते हैं.
🔴ANAYA BANGAR CLEARED TO PLAY WOMEN’S CRICKET IN AUSTRALIA🤯
– Anaya Bangar, daughter of former India cricketer Sanjay Bangar, has received clearance from Cricket Australia . play women’s community cricket.
– She underwent gender-affirming surgery in March 2026 & had… pic.twitter.com/k9AIDzkLw5
— Sam (@cricsam02) August 25, 2026
अनाया ने बीसीसीआई से भी लगाई खेलने की गुहार
आपको बता दें कि, अनाया बांगर महिला क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी पत्र लिख चुकी हैं. उन्होंने पिछले साल बीसीसीआई को लेटर लिखकर खेलने की योग्यता के नियमों के बारे में पूछा था. उसके बाद से अब तक अनाया को कोई भी जवाब बीसीसीआई की ओर से नहीं मिला है. इसके साथ ही अनाया ने बीसीसीआई और आईसीसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की अपील भी की थी.
मैनचेस्टर मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की रिसर्च के अनुसार अनाया की हार्मोन थेरेपी का उनकी ताकत, स्टैमिना और ग्लूकोज लेवल पर क्या असर हुआ. इसके बाद अब उनकी बॉडी एक महिला की तरह ही रिएक्ट करती है. ऑस्ट्रेलिया ने इस रिपोर्ट के आधार पर उन्हें खेलने की अनुमति दी है
View this post on Instagram
भारत में क्यों नहीं मिला अनाया को खेलने का मौका?
अनया बांगर को भारत में खेलने का मौका क्यों नहीं मिला. अगर इस बारे में बात करें तो, भारतीय क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की या पुरुष से महिला बने खिलाड़ियों की महिला क्रिकेट में पात्रता को लेकर बीसीसीआई की कोई नीति नहीं है. भारत में सिर्फ पुरूष मेंस क्रिकेट खेल सकते हैं. वहीं महिलाएं विमेंस क्रिकेट खेल सकती है. भारत में थर्ड जेंडर के लिए कोई भी नीति नहीं है. इसलिए उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्हें मौका देने के लिए भारत को अलग एक पॉलिसी बनानी होगी और उसे भारतीय क्रिकेट में लागू करना होगा, जो कि मौजूद हालात में संभव नहीं हैं.
ये भी पढ़ें : Explainer: इंजरी के बाद भी कैसे क्रिकेट मैच में हिस्सा ले पाते हैं खिलाड़ी? जानिए किस चीज से मिलती है खेलने की ताकत
Explainer: अनाया बांगर किस पॉलिसी के तहत ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगी महिला क्रिकेट? जानिए भारत में क्यों नहीं मिला उन्हें मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,