UP News: बीजेपी कुछ भी कर सकती है… अजय राय बोले- मेरा व्हाट्सएप ब्लॉक, मछली खाते AI फोटो जारी होगी – INA

उत्तर प्रदेश की सियासत में सावन के महीने में मछली भोज को लेकर हुआ विवाद इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. बीजेपी सूबे के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पार्टी पर जमकर निशाना साध रही है. इस बीच अजय राय का बयान सामने आया है. उन्होंने बीजेपी पर व्हाट्सएप ब्लॉक कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनकी मछली खाते AI तस्वीर भी जारी की जाएगी.
वाराणसी में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीजेपी के लोग अब उनकी मछली खाते हुए AI फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे. उन्होंने कहा कि इनके पास सत्ता और शासन की ताकत है ये कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनका वाट्सऐप ब्लॉक करा रखा है.
‘यूपी में बढ़ रही कांग्रेस की ताकत’
अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब कहते नज़र आ रहे हैं कि यूपी में सीधी लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत यूपी में लगातार बढ़ रही है और लोग पार्टी के साथ हैं.
एक लाख नौकरी देने का ऐलान पर तंज
उन्होंने ये भी कहा कि योगी सरकार की एक लाख नौकरी देने का ऐलान ऊंट के मुंह में जीरा है. उन्होंने कहा कि ये तो हर साल दो करोड़ नौकरी देने वाले लोग थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि सूबे की जनता अब बीजेपी सरकार के झांसे में नहीं आएगी.
निषाद समाज में नाराजगी
उन्होंने कहा कि अयोध्या में मछली खाने को मुद्दा बनाने और अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास के निषाद समाज के नेता कुंवर सिंह निषाद को मां बहन की गाली दी, जिससे निषाद समाज कांग्रेस से बहुत तेजी से जुड़ रहा है. उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोगों में भारी आक्रोश है.
बीएसपी BJP की B टीम
इसके साथ अजय राय ने बीएसपी प्रमुख मायावती के अकेले चुनाव लड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मायावती ने बीजेपी के फायदे के लिए अकेले लड़ने का फ़ैसला किया है. उन्होंने कहा कि अब ये साबित हो गया कि बसपा बीजेपी की बी टीम है.
रिपोर्ट/ अमित, वाराणसी
बीजेपी कुछ भी कर सकती है… अजय राय बोले- मेरा व्हाट्सएप ब्लॉक, मछली खाते AI फोटो जारी होगी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,