Sport : क्रिकेट का सबसे ऐतिहासिक फॉलोऑन, जब भारत ने चटाई थी ऑस्ट्रेलिया को धूल, हर कोई रह गया था हैरान #INA

Historical Follow On: टेस्ट क्रिकेट में जब-जब फॉलोऑन की बात होती है, तब-तब भारतीय फैंस के जहन में वो टेस्ट मैच आता है, जिसमें टीम इंडिया ने फॉलोऑ खेलकर ऑस्ट्रेलिया को हराया था. क्रिकेट इतिहास में कुछ मुकाबले सिर्फ जीत या हार के लिए नहीं, बल्कि अपने रोमांच के लिए हमेशा याद किए जाते हैं. ऐसा ही एक मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. स्टीव वॉ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार 16 टेस्ट मैच जीतकर आई थी और भारत को मुंबई में पहले टेस्ट में 10 विकेट से हराकर यहां पहुंची थी. मगर, कोलकाता में भारत ने फॉलोऑन खेलने के बाद मैच जीतकर इतिहास रच दिया. भारत ऐसा करने वाली टेस्ट इतिहास की सिर्फ तीसरी टीम बनी थी.

टेस्ट क्रिकेट में क्या है फॉलोऑन?

फॉलोऑन नियम का इस्तेमाल सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में होता है, जो इस फॉर्मेट की खूबसूरती को निखारता है. इसके तहत पहली पारी में बड़ी बढ़त यानि कम से कम 250 रनों की बढ़त हासिल करने वाली टीम विपक्षी टीम को तुरंत दूसरी पारी खेलने के लिए बुला सकती है. यानी जिस टीम ने पहले बल्लेबाजी की और बड़ी बढ़त बना ली, वह दूसरी टीम को अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए मजबूर कर सकती है, बिना खुद दूसरी बार बल्लेबाजी किए. इस नियम का मुख्य उद्देश्य मैच में समय बचाना और परिणाम की संभावना बढ़ाना है.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 445 रन

उस ऐतिहासिक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. टीम ने 445 रन बनाए. कप्तान स्टीव वॉ ने 110 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मैथ्यू हेडन 97 और जस्टिन लैंगर 58 रन बनाकर आउट हुए. जेसन गिलेस्पी ने 46, माइकल स्लेटर ने 42 और ग्लेन मैक्ग्रा ने नाबाद 21 रन बनाए. रिकी पोंटिंग 6, एडम गिलक्रिस्ट 0 और शेन वॉर्न भी खाता नहीं खोल सके. भारत की ओर से हरभजन सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7/123 लिए और उनकी गेंदबाजी में हैट्रिक भी शामिल थी. जहीर खान ने दो और सौरव गांगुली ने एक विकेट लिया.

भारत पहली पारी में सिर्फ 171 रन पर ढेर

ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारतीय पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई. सदगोपन रमेश 0, सचिन तेंदुलकर 10, सौरव गांगुली 23, राहुल द्रविड़ 25 और नयन मोंगिया 2 रन पर आउट हुए. हालांकि वीवीएस लक्ष्मण ने 59 रन की पारी खेलकर कुछ संघर्ष किया. एसएस दास ने 20 और हरभजन सिंह ने 4 रन बनाए. भारत की पहली पारी 171 रन पर खत्म हुई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्ग्रा ने 4/18, जेसन गिलेस्पी और माइकल कास्प्रोविच ने 2-2 विकेट लिए.

भारत पहली पारी में 274 रन से पिछड़ गया और स्टीव वॉ ने बिना समय गंवाए फॉलोऑन लागू कर दिया. उस समय मुकाबला लगभग ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था.

लक्ष्मण और द्रविड़ की साझेदारी बन गई यादगार

दूसरी पारी में ‘टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सदगोपन रमेश 30 और एसएस दास 39 रन बनाकर आउट हुए. सचिन तेंदुलकर भी सिर्फ 10 रन बना सके. इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ने ऐसी साझेदारी की, जिसने मैच का पूरा रुख बदल दिया.

लक्ष्मण ने 281 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 44 चौके शामिल थे. दूसरी ओर द्रविड़ ने 180 रन बनाए और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 376 रन की साझेदारी की. दोनों बल्लेबाजों ने लगभग पूरा एक दिन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थका दिया. सौरव गांगुली ने 48 और जहीर खान ने नाबाद 23 रन बनाए. हरभजन सिंह 8 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने 657/7 पर पारी घोषित की और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 384 रन का लक्ष्य रखा.

212 में ऑस्ट्रेलिया को समेटा

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत मिली. मैथ्यू हेडन ने 67 और माइकल स्लेटर ने 43 रन बनाए. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच पूरी तरह पलट दिया. जस्टिन लैंगर ने 28, स्टीव वॉ ने 24 और माइकल कास्प्रोविच ने नाबाद 13 रन बनाए. बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए.

हरभजन सिंह ने दूसरी पारी में 6/73 लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. सचिन तेंदुलकर ने भी 3/31 की शानदार गेंदबाजी की और एसएलवी राजू को एक विकेट मिला. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 212 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला 171 रन से जीत लिया.

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत

भारत की यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक थी, क्योंकि टीम इंडिया ने पहली पारी में 171 रन बनाए थे और उसे फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया गया था. इसके बावजूद लक्ष्मण और द्रविड़ की ऐतिहासिक साझेदारी और हरभजन की शानदार गेंदबाजी ने मैच का परिणाम बदल दिया. इस जीत के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16 टेस्ट जीत की विश्व रिकॉर्ड जीत की लय भी रोक दी और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी.

इस मुकाबले के लिए वीवीएस लक्ष्मण को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनकी 281 रन की पारी, द्रविड़ के 180 रन और हरभजन के मैच में कुल 13 विकेट ने मिलकर भारतीय क्रिकेट की सबसे यादगार जीतों में से एक की कहानी लिख दी.

भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया

कोलंबो टेस्ट मैच का हर दिन एक नई कहानी बयां कर रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 503 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. फिर, श्रीलंकाई टीम सोनल दिनुषा के शतक और पासिंदु सूरियबन्दर की 80 रनों की पारी की के बावजूद 290 के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन, टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 213 रनों की बढ़त मिल गई और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलने के लिए बुला लिया है.

टीम इंडिया ने कब खेला पहला फॉलोऑन?

टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में पहला फॉलोऑन दिसंबर 1934 में खेला था. वो मुकाबला इंग्लैंड के साथ खेला गया था, जो कोलकाता के ईडन-गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था और इसका नतीजा ड्रॉ पर खत्म हुआ था. आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट इतिहास में अब तक कुल 33 टेस्ट मैचों में फॉलो-ऑन खेला है. इनमें से भारत ने 24 मैच गंवाए हैं और 8 मौकों पर ड्रॉ हासिल करने में सफल रही है.

ये भी पढ़ें: IND VS SL: टेस्ट मैच ड्रॉ कराकर ही मानेगी बारिश! मौसम ने बढ़ाई टेंशन, जानिए आज कितने प्रतिशत हैं कोलंबो में बारिश की संभावना

क्रिकेट का सबसे ऐतिहासिक फॉलोऑन, जब भारत ने चटाई थी ऑस्ट्रेलिया को धूल, हर कोई रह गया था हैरान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button