UP News: ‘असद का एनकाउंटर होगा तभी बेटे का अंतिम संस्कार करूंगी’… 14 साल के आयुष की मां की दो टूक – INA

Noida Ayush Shukla murder: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव से सामने आए 14 वर्षीय आयुष शुक्ला हत्याकांड ने पूरी इलाके को झकझोर कर रख दिया है. बेटे की मौत के बाद आयुष की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे का शव सामने आने के बाद परिवार सदमे में है. वहीं, आयुष की मां ने आरोपियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए साफ कहा है कि जब तक असद का एनकाउंटर नहीं होगा तब तक वह अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेगी. परिवार के मुताबिक आयुष को जन्मदिन की पार्टी में ले जाने के बहाने घर से बुलाया गया था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा.
शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, आयुष को उसके परिचित नाबालिगों ने पार्टी के बहाने बुलाया था, बाद में उसे पार्क की तरफ ले जाया गया जहां विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक शव को छुपाने के लिए उसे जंगल में फेंक दिया गया था. बेटे की मौत से टूट चुकी आयुष की मां ने कहा कि उनका बेटा घर से यह कह कर निकाला था कि वह दोस्तों के साथ जा रहा है. परिवार को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि वह आखरी बार घर से निकल रहा है.
‘मेरे बेटे को बेरहमी से मार डाला’
मां का कहना है कि उनके इकलौते बेटे के साथ बेहद बेरहमी की गई और अब परिवार सिर्फ न्याय चाहता है. मां की मांग है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य आरोपी असद के खिलाफ उनकी मांग के मुताबिक कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आयुष और आरोपी एक दूसरे को जानते थे. असद ने ही आयुष को जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कह कर घर से बाहर बुलाया गया था. इसके बाद उसकी साथ क्या हुआ इसकी पूरी तस्वीर पुलिस पूछताछ और जांच के जरिए सामने लाने में जुटी है.
हत्या की असली वजह तलाश रही पुलिस
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल हत्या की असली वजह को लेकर है. शुरुआती जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है. लेकिन पुलिस ने अभी इसे हत्या की अंतिम वजह नहीं मान रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुठी है कि विवाद की शुरुआत कैसे हुई. हत्या पहले से संयोजित थी या अचानक हुई. क्या विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया? पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन नाबालिग को पकड़ा है.
नोएडा की एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पार्टी के दौरान खर्च हुए पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या की वजह सामने आई है, लेकिन अभी पूछताछ जारी है. परिवार वालों से बातचीत की जा रही है ताकि वह अंतिम संस्कार कर सकें. फिलहाल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
‘असद का एनकाउंटर होगा तभी बेटे का अंतिम संस्कार करूंगी’… 14 साल के आयुष की मां की दो टूक
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,