Sport : 'टेस्ट क्रिकेट में लाओ फ्री-हिट…' अपने स्पिनर्स के No-Ball से परेशान भारतीय स्पिन कोच बहुतुले ने ICC को दिया सुझाव #INA

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर्स द्वारा नो-बॉल फेंके जाने से टीम मैनेजमेंट काफी परेशान है. भारतीय स्पिनर्स लगातार क्रीज से आगे पैर निकालकर गेंदबाजी कर रहे हैं और नो-बॉल दे रहे हैं. रवींद्र जडेजा और डेब्यू कर रहे सारांश जैन द्वारा लगातार डाली जा रही नो-बॉल टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बन गई है. मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय टीम के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस समस्या को स्वीकार किया और आईसीसी को एक अनोखा सुझाव दे दिया. बहुतुले ने कहा कि अगर टेस्ट क्रिकेट में भी नो-बॉल पर फ्री-हिट का नियम लागू कर दिया जाए, तो टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल का प्रतिशत निश्चित रूप से काफी कम हो जाएगा. 

भारतीय स्पिनर्स द्वारा नो-बॉल फेंकने पर कोच बहुतुले ने जताई चिंता

भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उनसे भारतीय स्पिनर्स द्वारा लगातार फेंकी जा रही नो-बॉल को लेकर सवाल किया गया, जिसके जवाब में बहुतुले ने कहा, “हम नो-बॉल पर काम कर रहे हैं. हां, कई बार यह निराशाजनक होता है, लेकिन चाहे जडेजा हों, सारांश हों या अन्य गेंदबाज, यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हम काम कर रहे हैं और उनके खेल की लगातार निगरानी कर रहे हैं. ऐसा तब होता है जब कोई गेंदबाज अतिरिक्त प्रयास लगाने की कोशिश करता है.” 

टेस्ट में फ्री-हिट आने से कम होगी नो-बॉल फेंकने की संख्या

भारतीय स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने आगे कहा, “मैं नियमों का रखवाला नहीं हूं, लेकिन अगर नो-बॉल पर फ्री-हिट का नियम आता है, तो जाहिर तौर पर नो-बॉल निश्चित रूप से कम हो जाएंगी. कोई भी टीम नो-बॉल फेंककर विरोधी टीम को वह अतिरिक्त गेंद और अतिरिक्त रन नहीं देना चाहेगी. निश्चित रूप से, टेक-ऑफ पॉइंट (पैर रखने की जगह) के बारे में बात की जा रही है. वे समझ रहे हैं कि क्या हो रहा है और इसे कम से कम करने के लिए निश्चित रूप से एक प्रक्रिया सामने रखी जाएगी. 

कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर्स फेंक चुके हैं 10 नो-बॉल

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनरों ने काफी नो-बॉल फेंकी हैं. इस मैच में भारतीय स्पिनरों ने कुल 10 नो-बॉल फेंकी हैं, जिसमें डेब्यू कर रहे सारांश जैन ने सबसे ज्यादा 6 नो-बॉल डाली हैं. वहीं टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 4 नो-बॉल फेंकी हैं. जबकि इस मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी अनुशासन दिखाते हुए युवा स्पिनर मानव सुथार ने एक भी नो-बॉल नहीं फेंकी है. कोलंबो टेस्ट मैच अब पांचवे दिन पहुंच चुका है. अब मैच के पांचवे दिन भारतीय गेंदबाजों पर सभी की नजरें रहने वाली है कि वो श्रीलंका के बचे 4 विकेट जल्दी कैसे लेते हैं, क्योंकि श्रीलंका की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रनों की लीड ले ली है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 50 की उम्र में बना ICC नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज… जानें कौन हैं 5 सबसे उम्रदराज बॉलर्स, जिन्होंने दुनिया को झुकाकर रचा इतिहास

'टेस्ट क्रिकेट में लाओ फ्री-हिट…' अपने स्पिनर्स के No-Ball से परेशान भारतीय स्पिन कोच बहुतुले ने ICC को दिया सुझाव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button