MP के पांच जिलों में भारी बारिश के आसार:यूपी में दो दिनों में 13 लोगों की मौत, उत्तराखंड में 78 सड़कें बंद- INA NEWS

मध्यप्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तरप्रदेश के कई जिलों तेज बारिश जारी है। 2 दिनों में बारिश की वजह से हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के भी 8 जिलों में हाईअलर्ट है। साथ ही बक्सर से लेकर पटना, बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा उफान पर है। खगड़िया में 100 से ज्यादा घर और स्कूल पानी में डूबे हैं। उत्तराखंड के देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश का यलो अलर्ट है। भारी बारिश के चलते 9 जिलों की 78 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button