UP News: Gorakhpur News: गोरखपुर के दृष्टिबाधित स्कूल में 8वीं के छात्र की मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव – INA

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बॉयज इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज के बाथरूम में आठवीं कक्षा के छात्र का शव गमछे के सहारे लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर एसपी सिटी, एडीएम सिटी और स्थानीय पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
मृतक छात्र की पहचान देवरिया जिले के रामगुलाम टोला निवासी 18 वर्षीय अनूप कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अनूप वर्ष 2019 से स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बॉयज इंटर कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. वह दोनों आंखों से दिव्यांग था और वर्तमान में आठवीं कक्षा का छात्र था. छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य छात्र भी सकते में आ गए.
बाथरूम में मिला छात्र का शव
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे अनूप बाथरूम की तरफ गया था. इसके बाद वह वापस कमरे में नहीं लौटा. बुधवार सुबह करीब 10 बजे जब सफाईकर्मी बाथरूम की सफाई करने पहुंचा तो वहां छात्र का शव देखकर उसके होश उड़ गए. उसने तत्काल कॉलेज प्रशासन को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जरूरी साक्ष्य जुटाए. कॉलेज परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई. फुटेज में अनूप हाथ में बाल्टी और गले में तौलिया लिए अकेले बाथरूम की ओर जाता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह वापस बाहर आता हुआ नजर नहीं आया. पुलिस इसी CCTV फुटेज को जांच का अहम हिस्सा मानकर आगे की पड़ताल कर रही है.
कॉल डिटेल और मैसेज की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है. मोबाइल की कॉल डिटेल, मैसेज और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से पहले छात्र की किसी से बातचीत हुई थी या नहीं. पुलिस छात्र के व्यवहार और पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों के बारे में भी कॉलेज प्रशासन और साथी छात्रों से जानकारी जुटा रही है.
मृतक छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई. सूचना मिलने के बाद उसके पिता कॉलेज पहुंचे और अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है.एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ कराया जा रहा है और डॉक्टरों का पैनल भी मौजूद रहेगा.
पुलिस जांच जारी
फिलहाल पुलिस आत्महत्या की आशंका मानकर जांच कर रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, क्या वह किसी तनाव में था या घटना के पीछे कोई अन्य वजह थी, इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएंगे.
Gorakhpur News: गोरखपुर के दृष्टिबाधित स्कूल में 8वीं के छात्र की मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,