Tach – हर यूजर है अलग और फोन से उनकी उम्मीद भी जुदा, आपको चाहिए ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम जो सबके हिसाब से ढल जाए

मीटिंग के बीच भागदौड़ कर रहा एक प्रोफेशनल हो चाहे अपनी अगली यात्रा की तैयारियों में जुटा एक ट्रैवलर या फिर एक क्रिएटर जो घर लौटते समय रील एडिट कर रहा हो. इन सबके पास एक ही स्मार्टफोन हो सकता है, लेकिन ये बात दूसरी है कि तीनों की अपने फोन से उम्मीद बिल्कुल अलग होती है. OPPO का ColorOS 16 यूजर्स के जीने के अंदाज, काम करने और क्रिएट करने के तरीके के मुताबिक खुद को ढालने के लिए बनाया गया है.

एक स्मार्टफोन से यूजर्स की जरूरतें बिल्कुल अलग-अलग हो सकती हैं. एक युवा प्रोफेशनल के लिए यह ऐसा गैजेट है, जिससे उनका मुश्किल और व्यस्त कामकाजी दिन व्यवस्थित होता है. एक ट्रैवलर के लिए इसमें यात्रा का प्लान, सुझाव और खर्च जैसी जरूरी बातें एक ही जगह पर सेव करने वाली डायरी है. एक क्रिएटर के लिए यह उसकी जेब में साथ चलने वाला कैमरा, एडिटिंग टूल और आइडिया बोर्ड सब कुछ हो सकता है. एक ही डिवाइस से सबकी उम्मीदें अलग होती हैं. स्मार्टफोन तेजी से इस्तेमाल करने वाले शख्स की जरूरतों और पसंद के मुताबिक खुद को ढाल रहे हैं. ऐसे में उनका अनुभव इस पर निर्भर करता है कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में टेक्नोलॉजी बहुत आसानी से फिट हो जाए. असली वैल्यू सिर्फ ढेर सारे फीचर्स होने में नहीं है. उसकी असली वैल्यू इसमें है कि डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए लोगों के रूटीन काम और जरूरतें ज्यादा से ज्यादा पूरी हो सकें. यही सोच ColorOS 16 की भी है.

ऐसे युवा प्रोफेशनल जिनके लिए प्रोडक्टिविटी के साथ स्पीड भी जरूरी
किसी युवा प्रोफेशनल का प्रोडक्टिव दिन अक्सर तय शेड्यूल के मुताबिक नहीं चलता है. कभी प्रेजेंटेशन पूरा करना होता है, कभी रिसर्च करना पड़ सकता है और कभी मीटिंग की तैयारी करनी होती है. इन सबके बीच मैसेज और ईमेल का सिलसिला चलता ही रहता है. ऐसे प्रोफेशनल के लिए असली चुनौती जानकारी ढूंढने की नहीं, बल्कि बार-बार एक ऐप से दूसरे के बीच स्विच करते हुए सबको एक जगह सेव करते जाने की होती है.

यहीं ColorOS 16 आपके रुटीन और रोजमर्रा की मुश्किल को थोड़ा आसान बना देता है. AI Mind Pilot में Google Gemini, Perplexity और ChatGPT जैसे AI मॉडल एक ही जगह पर हैं. इससे यूजर्स अपना काम करते हुए अलग-अलग जगहों पर जवाब देख सकते हैं. कई प्लेटफॉर्म खोलकर एक से दूसरे ऐप तक स्विच करते रहने की बजाय, जानकारी जहां काम हो रहा है सीधे उसी जगह आ जाती है.

एक बहुत व्यस्त दिन में सिर्फ जानकारी मिलना ही काफी नहीं है. इसी दौरान मीटिंग भी करनी होती है, बातचीत याद रखनी होती है और बाद में अपने अंतिम फैसले पर वापस लौटना पड़ता है. AI Recording Summary बातचीत को ट्रांसक्राइब कर सकता है, अलग-अलग स्पीकर्स को पहचान सकता है और रिकॉर्डिंग को टाइटल, टैग और चैप्टर के हिसाब से व्यवस्थित कर देता है. इससे पूरी रिकॉर्डिंग दोबारा सुने बिना बाद में जरूरी पॉइंट्स आसानी से मिल जाते हैं. ऐसे व्यस्त दिनों की रफ्तार जब और तेज होने लगती है, तो एक ही समय में कई काम करना जरूरी हो जाता है. Smart Multitasking और Split Screen जैसे फीचर्स से दो काम एक साथ स्क्रीन पर दिख सकते हैं. कोई डॉक्यूमेंट और रेफरेंस साथ-साथ खुल सकते हैं या कोई बातचीत खुली रह सकती है. यह तब हो सकता है जब आप कोई और काम कर रहे हों. बार-बार ऐप्स बदलने की जरूरत नहीं पड़ती.

ColorOS 16 स्मार्टफोन पर दिनभर चलते रहने वाले ढेर सारे कामों को बेहतर तरीके से जोड़कर भी रखता है. इसमें जानकारी ढूंढने से लेकर बातचीत को ट्रैक रखने जैसे काम शामिल हैं. प्रोफेशनल के लिए प्रोडक्टिविटी का मतलब किसी स्मार्टफोन में ज्यादा टूल्स होना नहीं होता है. असली खासियत यह होती है कि टूल्स को मैनेज करने में कम समय लगे और अपना जरूरी काम पूरा करने के लिए ज्यादा समय मिल सके.

ट्रैवलर्स के लिए : यात्रा की योजना बनाने से लेकर शानदार अनुभव तक
यात्रा प्लान करते समय फोन में स्क्रीनशॉट्स, सेव किए गए पोस्ट्स, मैसेज, बुकिंग कन्फर्मेशन और नोट्स का अंबार लग जाता जाता है. एक स्क्रीनशॉट में होटल का पता होता है, दूसरे में रेस्टोरेंट का सुझाव, कहीं पर घूमने वाली जगहें सेव होती हैं. जब वाकई में जानकारी की जरूरत होती है, तो उसे ढूंढ़ना खुद एक मुश्किल काम बन जाता है.

AI Mind Space इन सारी चीजों को एक जगह लाकर अलग-अलग कलेक्शन और हेडिंग में डालकर व्यवस्थित कर देता है. इससे यात्रा प्लान करने से लेकर मैनेज करना तक बहुत आसान हो जाता है. अब आपको यह याद नहीं रखना होगा कि कौन सी जरूरी डिटेल कहां सेव की थी. यात्रा की सारी जरूरी जानकारी एक जगह पर होती है. यात्रा के दौरान या बाद में कोई खास चीज ढूंढ़नी हो, तो AI Search गैलरी से भी उसे खोज सकते हैं. हो सकता है कि आपको ठीक से याद न हो कि आपने उसे कहां सेव किया था, लेकिन हर जरूरी डिटेल आपको चुटकी में मिल जाएगी.

किसी भी यात्रा का अनुभव सिर्फ प्लानिंग खत्म होने भर से पूरा नहीं हो जाता. डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद, फोन उस अनजान जगह पर आपका गाइड होता है. हो सकता है कि मेन्यू जिस भाषा में हो, वो आपको समझ ही नहीं आती हो. किसी अनजान शख्स से रास्ता पूछना पड़ सकता है या जिसे आपकी भाषा समझ नहीं आती है ऐसे किसी व्यक्ति से बात करनी पड़ सकती है. AI Menu Translation व्यंजनों और उसमें इस्तेमाल चीजों का अनुवाद करके बताता है, डिश की तस्वीरें दिखा सकता है और स्थानीय कीमतों की रुपये या किसी और मुद्रा में वैल्यू बदलकर बता सकता है. AI Live Translation रियल-टाइम बातचीत में मदद करता है. इससे रोजमर्रा की बातचीत थोड़ी आसान हो जाती है.

दिनभर की यात्रा के बाद जब दिन खत्म हो जाता है, तो एक और बड़ा काम बचता है. यह मुश्किल काम है खर्चों का हिसाब रखना. होटल के बिल, रेस्टोरेंट की रसीद और कैब के किराए जल्दी जमा हो जाते हैं, खासकर जब अलग-अलग करेंसी हो. AI Bill Manager बिल और रसीदों को व्यवस्थित कर सकता है, करेंसी बदल सकता है और दिनभर के खर्च की स्पष्ट डिटेल आपको देता है. यात्रा की प्लानिंग से लेकर सफर के दौरान रास्ता खोजने और खर्चों का हिसाब रखने तक, ColorOS 16 हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखता है. इनसे आपका अनुभव बेहतरीन होगा और यात्रा के दौरान छोटे-मोटे कामों में आपका ध्यान नहीं भटकेगा.

क्रिएटर्स के लिए : क्लिक से लेकर हर नए पोस्ट तक रहे आपके साथ
क्रिएटर्स के लिए सबसे अच्छे पल तब नहीं आते, जब आपने पूरी तैयारी कर रखी हो. अचानक सड़क पर कोई परफॉर्मेंस शुरू हो सकता है, चंद सेकंड्स के अंदर रोशनी के सुंदर नजारे बन सकते हैं या यूं ही चलते फिरते आपको रील बनाने का आइडिया मिल सकता है. इसलिए स्मार्टफोन का काम सिर्फ अच्छी तस्वीरें लेने तक सीमित नहीं है. फोन को क्रिएटर्स की मदद ऐसे करनी है कि उनके आइडिया कुछ ही मिनट में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए कंटेंट तैयार कर दे.

कोई खूबसूरत लम्हा या खास पल कैमरे में कैद करना काफी नहीं है, क्रिएटिव प्रोसेस यहीं खत्म नहीं होता. क्रिएटर के पास कई फोटो, वीडियो और आइडिया होते हैं जिन्हें फाइनल पोस्ट बनाने से पहले एक साथ जोड़ना होता है. AI Editor में AI Eraser, AI Unblur, AI Perfect Shot और AI Recompose जैसे फीचर्स हैं. इन फीचर्स का इस्तेमाल कर शानदार फोटो और वीडियो तैयार कर सकते हैं. AI Studio कुछ ही टैप्स में क्रिएटिव एडिट्स के साथ नए प्रयोग करने की छूट देता है.

लिहाजा कैमरे से तस्वीरें लेने पर सफर खत्म नहीं होता. अचानक आने वाले पलों को कैप्चर करने से लेकर अलग-अलग चीजों को जोड़ने और फाइनल पोस्ट को चमकाने तक, सबकुछ क्रिएटिव प्रोसेस का हिस्सा हैं. यह सब आप स्मार्टफोन पर ही कर सकते हैं. इससे एक स्टेज से दूसरी स्टेज तक जाने के लिए बार-बार अलग-अलग ऐप्स और टूल्स के बीच स्विच भी नहीं करना पड़ता है. तस्वीरें और वीडियो क्लिक करने से लेकर क्रिएट करते तक और फिर पोस्ट लगाने तक, OPPO क्रिएटर्स के लंबे सफर को पॉकेट में साथ चलने वाले स्टूडियो में बदल देता है.

एक ऐसा OS, जो खास तौर पर आपके लिए ही तैयार किया गया
पर्सनलाइजेशन का मतलब सिर्फ पसंद के मुताबिक बनाना नहीं है. अपना मनपसंद वॉलपेपर चुनना, ऐप्स को एक जगह व्यवस्थित करना या कुछ सेटिंग्स बदलने भर को पर्सनलाइजेशन मान लिया जाता था. अब यह आपकी पसंद के साथ ही जरूरत के मुताबिक बन रहा है. अब आप कौन सा काम डिवाइस पर करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके मुताबिक स्मार्टफोन प्रतिक्रिया देता है.

एक ही डिवाइस सुबह मीटिंग को समझने में मदद कर सकता है, दोपहर में किसी नए शहर में आपको लोकेशन बताने का काम कर सकता है और रात में अचानक आए आइडिया को कंटेंट में ढालने में आपके काम आ सकता है. यह सब कुछ एक डिवाइस से इसलिए नहीं हो पा रहा है कि हर यूजर के लिए अलग फीचर्स हैं, बल्कि इसलिए कि अलग-अलग मौकों और जरूरत के मुताबिक एक ही डिवाइस अपनी अलग क्षमता के साथ काम कर सकता है.

रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली ऐसी जरूरतों और मौकों को देखते हुए ColorOS 16 को बनाया गया है. स्मार्टफोन में फीचर्स के ढेर नहीं हैं, बल्कि इन्हें इस्तेमाल करते हुए आपको ऐसा अनुभव होगा कि सब कुछ आपके आसपास है और जरूरतों के मुताबिक पूरी तरह से फिट भी है. एक ही OS अलग-अलग जिंदगियों और उनसे जुड़े अनुभवों के फर्क को बखूबी समझता है.


पार्टनर पोस्ट 


Source link

Back to top button