Sport : Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का आज से होगा आगाज, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी 5 बड़ी बातें #INA

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का 10वां संस्करण आज यानी 28 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में किया जा रहा है. टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा और इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी. इस दौरान 15 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 12 ग्रुप स्टेज, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल शामिल है. आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट से जुड़ी सारी बातें.

कितनी टीमें और कौन किस ग्रुप में?

आपको बता दें कि महिला एशिया कप 2026 में 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग और थाईलैंड को रखा गया है. वहीं ग्रुप B में बांग्लादेश, श्रीलंका, यूएई और इंडोनेशिया की टीमें हैं. शेड्यूल के मुताबिक, ग्रुप स्टेज के मुकाबले 8 सितंबर तक खेले जाएंगे. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को होंगे, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

टीम इंडिया का शेड्यूल क्या है?

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को करेगी. उसका पहला मुकाबला थाईलैंड से होगा. इसके बाद भारत 3 सितंबर को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैदान पर उतरेगा. इसके बाद टीम इंडिया का तीसरा और सबसे चर्चित ग्रुप मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा. भारत अगर ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत होगी.

कहां और कितने बजे होंगे मुकाबले?

महिला एशिया कप 2026 के सभी 15 मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के सभी मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से शुरू होंगे. यानी भारतीय क्रिकेट फैंस को मैच देखने के लिए देर रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

टीवी और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?

भारत में Women’s Asia Cup 2026 के मुकाबलों का टीवी पर सीधा प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं, जो दर्शक मैच मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, वे Sony Network के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Sony Liv पर मुकाबलों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, श्रीलंका के साथ-साथ पाकिस्तान और बाकी टीमों से भी उसे कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है.

एशिया कप में भारत का दबदबा

महिला एशिया कप के इतिहास में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत ने अब तक कुल 7 एशिया कप खिताब जीते हैं. इनमें 4 खिताब वनडे और 3 खिताब टी-20 फॉर्मेट में आए हैं. वहीं, टी-20 एशिया कप के 5 संस्करणों में भारत ने 3 बार ट्रॉफी अपने नाम की है. बांग्लादेश ने 2018 में खिताब जीता था, जबकि 2024 में श्रीलंका चैंपियन बनी थी. श्रीलंका इस बार डिफेंडिंग चैंपियन है. उसने 2024 के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया था.

भारत का स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम में हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी. कमालिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रतिका रावल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे मौका हासिल करना है…’ अनाया बांगर का महिला क्रिकेट में वापसी पर बयान वायरल, जानें किस मुश्किल टेस्ट को करना होगा पार

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप का आज से होगा आगाज, जानिए टूर्नामेंट से जुड़ी 5 बड़ी बातें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button