Sport : टीम इंडिया Asian Games 2026 में क्यों खेलेगी सीधे क्वार्टर फाइनल? जानिए इसके पीछे की असली वजह #INA

Asian Games 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया भर की सबसे मजबूत टीमों में से एक मानी जाती है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड दुनिया भर के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक है. भारत ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब 2 बार अपना नाम किया है. 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. वहीं इंडियन क्रिकेट टीम तीन बार टी20 वर्ल्ड कप की भी चैंपियन रह चुकी है. एमएस धोनी ने 2007 में भारत को पहली बार पहले ही संस्करण में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था. इसके बाद 2024 में टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने चैंपियन बनाया और फिर 2026 में सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाई. 

इससे साफ है कि, भारतीय क्रिकेट दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं. इंडियन क्रिकेट टीम आईसीसी रैंकिंग में भी टॉप 5 में लगातार बनी रहती है. टीम इंडिया इस समय वनडे और टी20 में नंबर 1 टीम है. अब इंडियन क्रिकेट टीम सितंबर में धमाल मचाने वाली है. टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाली है, जहां पर भारत के पास गोल्ड मेडल अपने नाम करने का मौका होगा. 

19 सितंबर से शुरू होंगे एशियन गेम्स 

एशियाई गेम्स 2026 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. इस बार एशियन गेम्स जापान की धरती पर होने है. क्रिकेट को भी एशियन गेम्स में स्थान मिला है. इससे पहले जब एशियन गेम्स हुए थे. तब भी इंडियन क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. पिछले एशियन गेम्स में भारत को पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल दिलाया था. इस बार टूर्नामेंट में महिलाओं के मुकाबले 17 सितंबर से शुरू हो जाएंगे, जबकि पुरुष टीम के मैचों की शुरुआत 24 सितंबर से होगी.  इस बार एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सीधे क्वार्टर फाइनल मैच में उतरेगी. ऐसा क्यों होगा, आखिरकार टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल राउंड में क्यों उतारा जा रहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

सीधे क्वार्टर फाइनल में क्यों उतरेगी टीम इंडिया?

दरअसल, एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से 4 टीमों को बेहतर आईसीसी रैंकिंग के कारण डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल का टिकट दिया गया है. इस लिस्ट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका का नाम शामिल है. वहीं, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, हांगकांग, मलेशिया और ओमान ग्रुप स्टेज में खेलेंगी. ऐसे में सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों की टक्कर ग्रुप स्टेज की विजेता टीमों से होगी.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान) संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह.

नोट – एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत के स्क्वाड में कुछ बदलाव होना संभव है. (क्योंकि कुछ भारतीय खिलाड़ी अभी चोटिल हैं)

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया कब और कहां किसके खिलाफ खेलेगी अपने मैच, शेड्यूल सामने आने से पूरी पिक्चर हुई साफ

टीम इंडिया Asian Games 2026 में क्यों खेलेगी सीधे क्वार्टर फाइनल? जानिए इसके पीछे की असली वजह





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button