Sports- एशियाई खेल: लवलीना को नहीं मिला नाइजीरियाई साथ, तैयारी के लिए विदेशी मुक्केबाज को बुलाने की थी तैयारी -#INA

हांगझोऊ एशियाई खेलों का रजत जापान में स्वर्ण बनाने को भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने नाइजीरियाई दिग्गज बॉक्सर पैट्रीशिया म्बाता संग तैयारी की योजना बनाई, पर साई के मंजूरी देने में देरी से यह कवायद खटाई में पड़ गई। टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना की उच्चस्तरीय तैयारी को देश में 75 किलो का बॉक्सर नहीं है। महिला टीम के कोच सेंटियागो ने विदेशी स्पायरिंग पार्टनर संग तैयारी को कहा। इसके लिए 2024 अफ्रीकन गेम्स की स्वर्ण विजेता पैट्रीशिया को तैयारी कराने को मनाया गया।
30 अगस्त के बाद पैट्रीशिया का इन्कार
पैट्रीशिया ने लवलीना को 20 से 30 अगस्त तक एनआईएस पटियाला में तैयारी कराने की हामी भरी। उनका भारत का वीजा भी लग गया, पर 20 अगस्त तक पैट्रीशिया को साई से भारत आने की मंजूरी नहीं मिली। सूत्र बताते हैं दो दिन पूर्व मिशन ओलंपिक सेल की ओर से लवलीना की पैट्रीशिया के साथ तैयारियों को 2.84 लाख रुपये के खर्च पर मंजूरी दी गई। सूत्र बताते हैं कि पैट्रीशिया ने 30 अगस्त के बाद भारत आने से इन्कार कर दिया है। एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय शिविर में इस वक्त लवलीना की तैयारी के लिए सनामाचा चानू व इमरोज खान हैं। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों में भी लवलीना की तैयारी अधूरी थी, जिससे वह रजत पदक ही जीत सकी थीं।