खबर शहर , Agra News: राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार – INA

बिचपुरी। कस्बा बिचपुरी और मिढ़ाकुर के साथ क्षेत्र के अंगूठी, लड़ामदा, सहारा, नानपुर, सदरवन, मघटई आदि गांवों में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताया। रक्षाबंधन पर बिचपुरी और मिढ़ाकुर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर घेवर की विशेष मांग रही। मिढ़ाकुर के घेवर विक्रेता दिलीप चौधरी ने बताया कि सुबह से शाम तक घेवर की बिक्री होती रही।



Credit By Amar Ujala

Back to top button