खबर शहर , Agra News: बहनों ने शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर बांधी राखी – INA

बाह। पाक बॉर्डर पर दुश्मन के छक्के छुड़ाकर शहीद हुए बाह के पुरा ताल गांव के शौर्यचक्र विजेता लांसनायक गोपाल सिंह भदौरिया के बलिदान पर उनकी बहनें नेहा और राखी को नाज है। शुक्रवार को दोनों बहनों ने शहीद स्मारक पहुंचकर बलिदानी भाई की प्रतिमा को टीका किया। कलाई पर राखी बांधी, मिठाई का भोग लगाया। वहीं सिमराई के शहीद इंद्रजीत सिंह के स्मारक पर पहुंची बहन गुड्डी देवी ने प्रतिमा को टीका कर राखी बांधी। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में भाई ने 4 आतंकियों को ढेर कर अपने बलिदान से परिवार को गर्व और गौरव से भर दिया था।