यूपी – नेपाल बाढ़ त्रासदी: फंसे भारतीयों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बना, ऐसे किया जा सकता है सीधे संपर्क – INA

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच वहां फंसे भारतीयों की मदद और सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय ने 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। हाथरस व अलीगढ़ जिले के जो भी नागरिक या उनके परिजन नेपाल में फंसे हुए हैं, उनकी त्वरित सहायता के लिए जिला प्रशासन ने इन आपातकालीन नंबरों की सूची जारी की है। भारतीय दूतावास और नेपाल के स्थानीय प्रशासन से इन नंबरों पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।