UP News: बरेली के नवोदय अस्पताल में भीषण आग: छत से उठा धुआं वार्डों तक पहुंचा, अफरा-तफरी के बीच दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए मरीज – INA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब इमारत की छत पर अचानक आग लग गई. मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास पर स्थित नवोदय अस्पताल का है. अस्पताल की छत (टेरेस) पर भड़की आग के बाद धुएं का गुबार तेजी से नीचे की मंजिलों और वार्डों में फैल गया, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और मेडिकल स्टाफ में हड़कंप मच गया.

अस्पताल की छत पर आग लगने के बाद घना धुआं वेंटिलेशन और सीढ़ियों के जरिए अस्पताल की निचली मंजिलों में दाखिल हो गया. देखते ही देखते मरीजों के कमरों और जनरल वार्डों में धुआं भरने लगा, जिससे मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी.

इस स्थिति को देखते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, अस्पताल प्रशासन और पैरामेडिकल स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मरीजों को बाहर निकालना शुरू कर दिया.

एंबुलेंस से दूसरे अस्पतालों में भेजे गए भर्ती मरीज

धुएं और दहशत के बीच अस्पताल स्टाफ ने तीमारदारों की मदद से भर्ती मरीजों को एक-एक कर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के जरिए बाहर निकाला. गंभीर मरीजों को तत्काल एंबुलेंस में बैठाकर शहर के अन्य नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया. मरीजों के परिजनों में अपने करीबियों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी गई, लेकिन समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से किसी भी मरीज या नागरिक को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में चलती ट्रेन से हुई नोटों की बारिश, पटरियों पर बिखरी नकदी मची लूट

शॉर्ट सर्किट बनी वजह, दमकल ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) और पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह छत पर हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग से हुए वित्तीय नुकसान और सुरक्षा मानकों की स्थिति का सटीक आकलन किया जा सके.

बरेली के नवोदय अस्पताल में भीषण आग: छत से उठा धुआं वार्डों तक पहुंचा, अफरा-तफरी के बीच दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए मरीज


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button