UP News: बरेली में रक्षाबंधन की रात खूनी संघर्ष… पैसों के लेनदेन को लेकर BJP नेता को चाकुओं से गोदा, सामने आई ये वजह – INA

Bareilly BJP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन के त्योहार पर देर रात सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में मांझे वाली बगिया के पास रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई. सचिन भाजपा के मढ़ीनाथ मंडल में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वारदात के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, सचिन कश्यप का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर करीब एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी. उस समय आसपास के लोगों और परिचितों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था.
बातचीत के दौरान हुआ विवाद, फिर चाकुओं से हमला
रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप मढ़ीनाथ की मांझे वाली बगिया के पास थे. इसी दौरान कुछ लोगों से उनका सामना हो गया. बताया जा रहा है कि रुपयों के पुराने विवाद को लेकर उनके बीच बातचीत शुरू हुई. कुछ ही देर में बातचीत कहासुनी में बदल गई. आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सचिन पर धारदार चाकुओं से हमला कर दिया. हमलावरों ने सचिन पर एक के बाद एक कई वार किए.
चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए. आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल सचिन की मौत हो गई. जिस घर में रक्षाबंधन के मौके पर कुछ घंटे पहले खुशियां थीं, वहां घटना की खबर पहुंचते ही मातम छा गया.
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. त्योहार के दिन हुई इस हत्या से मढ़ीनाथ इलाके में भी तनाव का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने सचिन के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
सीओ नितिन कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. टीमों की ओर से संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
ये भी पढ़ें: गोरखपुर में चलती ट्रेन से हुई नोटों की बारिश, पटरियों पर बिखरी नकदी मची लूट
बरेली में रक्षाबंधन की रात खूनी संघर्ष… पैसों के लेनदेन को लेकर BJP नेता को चाकुओं से गोदा, सामने आई ये वजह
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,