Sport : कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच? लाइव स्ट्रीमिंग सहित नोट कर लीजिए अहम जानकारी #INA

INDW vs THAIW: संडे क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे बनने वाला है…. रविवार से ही भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. पहले मैच में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का सामना थाईलैंड से होगा. एशिया कप में पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में अब टीम इंडिया थाईलैंड को धूल चटाकर जीत के साथ ही टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, थाईलैंड की टीम 12 साल बाद एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है, तो ये टूर्नामेंट उनके लिए भी काफी अहम होने वाला है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से शाम को 6.30 बजे से खेला जाएघा. जबकि भारतीय समयानुसार, ये मैच रात 8 बजे से शुरू होगा.

कहां देख सकेंगे INDW vs THAIW लाइव मैच?

महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया पहला मैच थाईलैंड के साथ खेलने वाली है. ये मुकाबला भी आप बाकी के मैचों की ही तरह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा आप हमारा चैनल पर इस मुकाबले की अपडेट्स हासिल कर सकते हैं.

हांगकांग ने जीता था पहला मैच

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 का पहला मैच थाईलैंड ने हांगकांग के साथ खेला था. उस मुकाबले में थाईलैंड की टीम ने हांगकांग को 6 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. जबकि टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है और थाईलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के साथ ही अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव.

थाईलैंड महिला टीम: फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), चानिदा सुथिरुआंग, नन्नाफट चाइहान, चायनिसा फेंगपैन, ओनिचा कामचोम्फु, सुलेपोर्न लाओमी, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, थिपचा पुथावोंग, नट्टाकन चांटम, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावान, नाओमी हैमिल्टन

नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

मैचतारीखदिनमुकाबलाग्रुपसमय (IST)वेन्यू
128 अगस्त 2026शुक्रवारथाईलैंड vs हांगकांगग्रुप Aरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
229 अगस्त 2026शनिवारश्रीलंका vs UAEग्रुप Bरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
330 अगस्त 2026रविवारभारत vs थाईलैंडग्रुप Aरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
431 अगस्त 2026सोमवारबांग्लादेश vs इंडोनेशियाग्रुप Bरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
51 सितंबर 2026मंगलवारपाकिस्तान vs थाईलैंडग्रुप Aरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
62 सितंबर 2026बुधवारश्रीलंका vs इंडोनेशियाग्रुप Bरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
73 सितंबर 2026गुरुवारभारत vs हांगकांगग्रुप Aरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
84 सितंबर 2026शुक्रवारUAE vs इंडोनेशियाग्रुप Bरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
95 सितंबर 2026शनिवारभारत vs पाकिस्तानग्रुप Aरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
106 सितंबर 2026रविवारश्रीलंका vs बांग्लादेशग्रुप Bरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
117 सितंबर 2026सोमवारपाकिस्तान vs हांगकांगग्रुप Aरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
128 सितंबर 2026मंगलवारबांग्लादेश vs UAEग्रुप Bरात 8:00 बजेदुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

ये भी पढ़ें: Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह

कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच? लाइव स्ट्रीमिंग सहित नोट कर लीजिए अहम जानकारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button