Sport : 'उनके लिए बुरा लग रहा है…', कुलदीप यादव के सपोर्ट में उतरे रविचंद्रन अश्विन, बोले- 'टीम मैनेजमेंट बहुत बड़ी गलती कर रहा है' #INA

Ravichandran Ashwin On Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के साथ खेले गए कोलंबो टेस्ट मैच में ड्रॉ का सामना करना पड़ा. जबकि वो मैच भारत के कब्जे में था, लेकिन फिर भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते रहे और आखिर में मैच ड्रॉ हो गया. स्पिन ट्रैक पर भारतीय स्पिनर्स बेअसर दिखे. ऐसे में सोशल मीडिया पर कुलदीप यादव को लेकर बहस छिड़ गई है. जहां, कुछ दिग्गज उनका सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कई इससे इतर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव को खिलाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि कुलदीप के लिए उन्हें काफी बुरा महसूस होता है.

रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव के लिए क्या कहा?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में कुलदीप यादव को नहीं खिलाया गया. बीसीसीआई ने इसपर आधिकारिक अपडेट साझा करते हुए जानकारी दी थी कि कुलदीप की तबियत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वह दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं. मगर, अब रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुलदीप यादव के बारे में बात की और कहा कि उन्हें उनके लिए काफी बुरा महसूस होता है.

रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “बहुत से लोग कुलदीप यादव का सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन कई लोग उनके खिलाफ भी हैं और पूछ रहे हैं कि उन्होंने पहले टेस्ट में क्या किया था? यह समझना बहुत मुश्किल है. एक खिलाड़ी के नज़रिए से देखें तो इस समय उनका आत्मविश्वास सबसे निचले स्तर पर है. अगर आप जमीन के नीचे भी जाकर ढूंढेंगे, तो भी आपको वह नहीं मिलेगा. उन्होंने क्या गलत किया है? उन्हें क्यों नहीं चुना जा रहा है? मुझे सच में उनके लिए बुरा लग रहा है. मैनेजमेंट कुलदीप यादव को बार-बार टीम से बाहर करके बहुत बड़ी गलती कर रहा है.”

कुलदीप यादव ने पहले टेस्ट में लिया था एक विकेट

श्रीलंका के साथ खेले गए गॉल टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह का हिस्सा बनाया गया था. उस मैच में एक पारी में जहां कुलदीप ने एक विकेट निकाला था, वहीं दूसरी पारी में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था. ऐसे में वह गॉल टेस्ट में सिर्फ एक ही विकेट ले पाए थे. इसके बाद से ही रिपोर्ट्स आने लगी थीं कि कुलदीप को अंतिम ग्यारह से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह सारांश जैन को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. फिर ऐसा ही देखने को मिला. टीम मैनेजमेंट ने जानकारी दी कि कुलदीप यादव वायरल इन्फेक्शन से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं. उनकी जगह सारांश जैन को डेब्यू करने का मौका मिला.

ये भी पढ़ें: ‘जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं…’, सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन के बारे में बताई खास बात, ड्रॉप होकर दिया था ऐसा रिएक्शन

'उनके लिए बुरा लग रहा है…', कुलदीप यादव के सपोर्ट में उतरे रविचंद्रन अश्विन, बोले- 'टीम मैनेजमेंट बहुत बड़ी गलती कर रहा है'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button