Sports- फुटबॉल: सुनील छेत्री को मौजूदा भारतीय टीम से ईर्ष्या! ब्राजील-उरुग्वे से टीम इंडिया की भिड़ंत पर क्या बोले? -#INA

भारतीय फुटबॉल टीम के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। टीम को ब्राजील और उरुग्वे जैसी विश्व फुटबॉल की दिग्गज टीमों के खिलाफ मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा। भारत के पूर्व कप्तान और देश के महान फुटबॉलरों में शामिल सुनील छेत्री भी इन मुकाबलों को लेकर काफी उत्साहित हैं।




हालांकि, मौजूदा खिलाड़ियों को यह अवसर मिलता देखकर छेत्री के मन में खुशी के साथ थोड़ा अफसोस भी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया कि उन्हें मौजूदा पीढ़ी के खिलाड़ियों से थोड़ी ईर्ष्या हो रही है, क्योंकि अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्हें कभी ब्राजील या उरुग्वे जैसी टीमों का सामना करने का मौका नहीं मिला।

Credit By Amar Ujala

Back to top button