खबर शहर , Agra News: मोटरसाइकिल में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू – INA

कागारौल। कस्बे में शनिवार देर शाम रघुनाथ जी मंदिर के सामने चलती बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बाइक से धुआं उठता देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मोटरसाइकिल में अचानक आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button