खबर शहर , Agra News: खुली दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा – INA

फतेहपुर सीकरी/बाह। फतेहपुर सीकरी और बाह क्षेत्र में रविवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाह के चौरंगाहार में हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में 58 एथलीटों ने प्रतिभाग किया। गोलू नरवरिया प्रतियोगिता के विजेता रहे। अभिषेक यादव दूसरे तथा सचिन भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे।
विजेताओं को समाजसेवी दीपू पंडित ने पुरस्कृत किया। इस दौरान शिवकुमार मुखिया, अरविंद यादव, भगत सिंह यादव, मोहित शर्मा, अनुज भारद्वाज आदि रहे। वहीं फरेरा में हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में रिषभ प्रथम, कन्हैया रावत द्वितीय, वीरू तृतीय रहे। निर्णायक दिनेश शर्मा, साहब सिंह प्रधान रहे। इस दौरान समिति के सुरेन्द्र पाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, कुलदीप, फरेंद्र, विशाल आदि रहे।
उधर, फतेहपुर सीकरी के ग्राम औलेंडा में हुई खुली दौड़ प्रतियोगिता में भूरा भोपुर ने प्रथम, गोविंद सिंह सिंघावली ने द्वितीय और विशाल डाबर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में बाॅबी औलेंडा प्रथम, संदीप औलेंडा द्वितीय और नमन औलेंडा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन जीतेंद्र पाराशर, घनश्याम शर्मा, महेश पाराशर, नेत्रपाल सिंह चौहान, मणिकांत कटारा, देवेंद्र सक्सेना, ग्याप्रसाद प्रजापति और गौरव पाराशर, जीतू पाराशर के संयोजन में हुआ। इस दौरान प्रेम पाल सिंह चौहान, पीतम सिंह परमार, जितेश मित्तल, शिवकुमार पाराशर, मनोज मित्तल आदि उपस्थित रहे।
वहीं, ग्राम जहानपुर में रविवार को बिल्ड फॉर सक्सेस संस्था की पहल पर हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। साधन गांव के भोला सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अखबई गांव के राघवेंद्र द्वितीय और सहारा गांव के कन्हैया तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान प्रेम सिंह रहे। बिल्ड फॉर सक्सेस के सरपंच विश्वेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।