खबर शहर , Agra News: नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी – INA

फतेहाबाद। रविवार को राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की बैठक विधानसभा अध्यक्ष अमिता पचौरी के नेतृत्व में पैंतीखेड़ा क्षेत्र के जगदीश वाटिका में आयोजित हुई। इसमें संगठन का विस्तार करते हुए करीब 50 नए सदस्यों एवं पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें जितेंद्र शर्मा को ब्लॉक प्रभारी फतेहाबाद, नवनीत शर्मा अध्यक्ष युवा मोर्चा, सचिन शर्मा किसान मोर्चा, देवेन्द्र शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद, लोकेश शर्मा, नीरज सिंह, अमित शर्मा को सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पंडित कशिश उपाध्याय, कार्तिकेय भारद्वाज, अरविंद कुमार, विश्वनाथ उपाध्याय, लाखाराम शर्मा, शीलू पूर्व प्रधान, कुलदीप, पप्पू, हरेन्द्र उपाध्याय, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।