Sport : 3 छक्के, 5 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में मचाया तहलका, रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ खेली शानदार पारी #INA

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है. बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव ने अपने खेल में थोड़ा बदलाव किया और रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ फिफ्टी लगा दी है. उनकी इस पारी की मदद से अब ईस्ट जोन की टीम का स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई फिफ्टी
भारतीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में अर्धशतक लगाया है. वैभव ने महज 42 गेंदों में ये फिफ्टी लगाई है. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और 5 चौके लगाए. वैभव सूर्यवंशी अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 42 गेंदों में अर्धशतक लगाया है. गौर करने वाली बात है कि वैभव क अटैकिंग बल्लेबाजी पसंद है, लेकिन उन्होंने अपने गेम को बेहतर किया है और सेंट्रल जोन के खिलाफ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में डिफेंस भी किया है, जो वाकई काबिल-ए-तारीफ बात है.
A fifty off 42 balls for East Zone vice skipper Vaibhav Sooryavanshi 🫡👌 pic.twitter.com/u6q56bAx7D
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) August 31, 2026
92 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी शानदार बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे और उम्मीद थी कि वह शतक लगाकर ही वापस लौटेंगे. मगर, फिर 92 के स्कोर पर उन्होंने एक शॉट खेला, जो सीधे फील्डर के हाथ में जाकर गिरा और वैभव की पारी पर 92 रन पर ही फुल स्टॉप लग गया. इस तरह सूर्यवंशी 81 गेंदों पर 7 चौकों और 7 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 113.58 रहा.
WICKET! Over: 25.2 Vaibhav Sooryavanshi 92(81) ct Mohd Arshad Khan b Harsh Dubey, East Zone 161/1 #CZvEZ #DuleepTrophy #SF1
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026
वैभव ने 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड
स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 साल पुराना रिकॉर्ड धराशाही कर दिया है. वैभव दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अब अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.
वैभव ने 15 साल 157 दिन की उम्र में ये कारनामा किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में अर्धशतक जमाया था. यानी वैभव ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
क्वार्टरफाइनल में 8 रन बनाकर हुए थे आउट
15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्वार्टर-फाइनल मैच में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए दलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया था. अपने डेब्यू मैच में वैभव ने 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए. वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके और विकेट गंवा बैठे. ऐसे में अब सेमीफाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद होगी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या होता है.
100-run stand 🙌
Vaibhav Sooryavanshi and Abhimanyu Easwaran with a solid opening stand so far 🤝
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/7eVSb3iuPU
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026
ऐसी हैं दोनों टीमें
ईस्ट जोन : अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार
सेंट्रल जोन : अमन मोखड़े, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), कुणाल चंदेला, यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह, सारांश जैन, हर्ष दुबे, अरशद खान, यश ठाकुर, आर्यन पांडे
ये भी पढ़ें: महिला एशिया कप के पहले ही मैच में दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास, इस मामले में बन गईं नंबर-1 गेंदबाज
3 छक्के, 5 चौके… वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल मैच में मचाया तहलका, रजत पाटीदार की टीम के खिलाफ खेली शानदार पारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,