खबर शहर , Agra News: जर्जर विद्यालय भवन पर चला बुलडोजर, उठी बाउंड्रीवाल की मांग – INA

बाह। छात्र सुरक्षा हित में जर्जर परिषदीय स्कूलों के ध्वस्तीकरण अभियान के तहत सोमवार को बाह विकास खंड के रतीराम पुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के जर्जर एकल कक्ष पर बुलडोजर चला। ग्राम पंचायत ने भवन का ध्वस्तीकरण करा दिया है। जर्जर भवन में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया था।


स्थानीय लोगों के मुताबिक छात्र सुरक्षा हित में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान विद्यालय भवन की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। दीवार क्षतिग्रस्त होने से मवेशी आदि के विद्यालय परिसर में प्रवेश की आशंका है। लोगों ने विद्यालय के सुरक्षा घेरे को मजबूत किए जाने के लिए दीवार की मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button