खबर शहर , जलभराव और जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत : विधायक ने किया निरीक्षण – INA

किरावली। फतेहपुर सीकरी के रायभा और नहचानी गांव में जलभराव व जर्जर सड़कों की समस्या है। विधायक चौधरी बाबूलाल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया।
बारिश के कारण गांवों की सड़कों पर पानी भर गया था और गहरे गड्ढे हो गए थे। इससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। निरीक्षण के बाद विधायक चौधरी बाबूलाल ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़कों के गड्ढों में गिट्टी डलवाकर उन्हें भरा गया, जिससे ग्रामीणों को तुरंत राहत मिली। ग्रामीणों ने स्थायी जलनिकासी और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग की। विधायक ने अधिकारियों को समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए।