खबर शहर , Agra News: ऋषभ पर कोड ऑफ कंडक्ट की मार – INA

आगरा/मैनपुरी। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में मैनपुरी (भोगांव) के युवा तेज गेंदबाज ऋषभ राजपूत अपनी धारदार गेंदबाजी और अत्यधिक एग्रेशन को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कानपुर के ग्रीनपार्क में काशी रुद्रास की ओर से खेलते हुए ऋषभ ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर नोएडा किंग्स के तीन बल्लेबाजों को आउट किया और टीम को 67 रन की बड़ी जीत दिलाई। हालांकि, आउट हुए बल्लेबाज के प्रति आक्रामक व्यवहार करने पर उन पर आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) के उल्लंघन का जुर्माना लगाया गया है।