यूपी – घर-घर राधा-कान्हा उत्सव: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर होगा खास आयोजन, बच्चे होंगे सम्मानित; ऐसे करें पंजीकरण – INA

हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘घर-घर राधा-कान्हा’ कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं। इस उत्सव में बच्चों के शामिल होने के लिए पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में तीन सितंबर की सुबह 11:30 बजे से लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम होगा। आयोजन अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर पर करें मेसेज

मोबाइल नंबर : 7617566164

ये जानकारियां भी दें 

बच्चे व अभिभावक का नाम, बच्चे की उम्र, माता या पिता का मोबाइल नंबर।

बच्चों को तैयार करके लाएं…

कार्यक्रम के लिए बच्चों को घर से तैयार करके लाएं। आयोजन की दो श्रेणियां होंगी। पहली में तीन वर्ष तक के तो दूसरी में चार से सात वर्ष तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। यदि आपके घर में दो बच्चे हैं तो राधा-कृष्ण की जोड़ी बनाकर लाएं।

किसी मित्र, पड़ोसी, रिश्तेदार के बच्चों के साथ भी जोड़ी बनाई जा सकती है। जिनके यहां एक बच्चा है, वे आपसी सहमति पर आयोजन स्थल पर किसी के साथ राधा-कृष्ण की जोड़ी बना सकते हैं। पांच राधा-कृष्ण की जोड़ी के अलावा पांच कृष्ण व पांच राधा बनने वाले बच्चों को अलग-अलग पुरस्कृत किया जाएगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button