Sport : रिटायरमेंट के बाद मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इस बड़ी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते आएंगे नजर, मिलेंगे इतने करोड़ #INA

Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. मगर, अब वह एक बार फिर एक्शन में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि बेन स्टोक्स ने बिग बैश लीग 2026-27 में एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ एक डील साइन की है. नतीजन, वह 12 सालों के बाद बीबीएल में खेलते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि स्टोक्स को फ्रेंचाइजी द्वारा सीजन के लिए कितनी रकम मिलने वाली है.
एक्शन में लौटने की तैयारी में बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स एक्शन में लौटने की तैयारी कर रहे हैं. खबरों की मानें, तो बेन स्टोक्स 2026/27 बिग बैश लीग (BBL) सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को साइन करके अपने साथ जोड़ा है. एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान स्टोक्स लगभग AUD $500,000 कमाएंगे. जी हां, फ्रेंचाइजी उन्हें 3.41 करोड़ रुपये सैलरी देगी.
एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ साइन करने से पहले, स्टोक्स को सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स से भी ऑफर मिले थे. उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलियन फ्रेंचाइजी को चुना, जिससे उन्हें आने वाले सीजन के लिए विदेशी खिलाड़ियों के मार्केट में बड़ी बढ़त मिली है.
🚨 BEN STOKES TO ADELAIDE STRIKES 💙
– Stokes will be playing for Adelaide Strikes in Big Bash 2026-27. [Tom Morris] pic.twitter.com/8Q7N69FfGt
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2026
टिम सीफर्ट भी खेलेंगे BBL
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड खुद स्टोक्स जैसे स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया लाने के प्रयास में जुटा था, क्योंकि उनका मानना है कि स्टोक्स के आने से टूर्नामेंट की लोकप्रियता और रोमांच काफी बढ़ जाएगा. स्टोक्स के साथ-साथ, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 2026/27 के लिए एक और बड़े खिलाड़ी के तौर पर न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट को भी साइन किया है.
बताते चलें, बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई सीरीज के बाद दौरान टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया. इंटरनेशनल रेड-बॉल करियर खत्म होने के बाद, वह BBL को घरेलू स्तर पर सबसे ऊंचे लेवल पर कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलना जारी रखने का एक बेहतरीन मौका मानते हैं. वह इस तरह की फ़्रैंचाइज़ी कमिटमेंट्स के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे.
BBL में पहले भी तहलका मचा चुके हैं बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स पहले भी बिग बैश लीग का हिस्सा रह चुके हैं. वे 2014/15 सीज़न में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेले थे, जिसमें उन्होंने चार मैच खेले थे. उन्होंने अपना पहला मैच होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों पर तेज-तर्रार 77 रन बनाए थे और सबसे ऊंचे स्तर पर अपनी जबरदस्त T20 बैटिंग स्किल्स दिखाई थीं. कुल मिलाकर, उस सीजन में बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने चार मैच खेले, जिसमें 32 की औसत से 128 रन बनाए और 12.20 की इकॉनमी से तीन विकेट लिए.
T20I क्रिकेट में बेन स्टोक्स ने 162 मैचों में उन्होंने 24.41 की औसत और 132.87 के स्ट्राइक रेट से 3,027 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में, उन्होंने 8.48 की इकॉनमी से 93 विकेट लिए हैं. हालांकि, उन्होंने अपना आखिरी T20 मैच अगस्त 2024 में खेला था.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: विराट कोहली के शरीर पर बने हैं 12 टैटू, हर एक के पीछे है अलग कहानी, यहां जानिए सभी की पूरी डीटेल
रिटायरमेंट के बाद मैदान पर लौटेंगे बेन स्टोक्स, इस बड़ी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते आएंगे नजर, मिलेंगे इतने करोड़
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,