खबर शहर , यूपी: आगरा केंद्रीय कारागार की हाई सिक्योरिटी सेल में बंदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती – INA

आगरा के केंद्रीय कारागार के हाई सिक्योरिटी सेल में बंदी ने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी पर जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। फिरोजाबाद निवासी 28 वर्षीय बंदी बिलाल एनडीपीएस में करीब आठ वर्ष से निरुद्ध है। नशे की लत के चलते बैरक में हंगामा और साथी बंदियों से मारपीट के कारण हाई सिक्योरिटी सेल में भेजा गया था। 


बताया गया है कि सोमवार सुबह 11 बजे बंदी बिलाल ने दरी वाले धागे से गले में फंदा कसने का प्रयास किया। जेल प्रशासन ने बंदी को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी ने हाई सिक्योरिटी सेल से बाहर आने के लिए आत्महत्या का नाटक किया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button