Sport : IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, स्टार गेंदबाज की हुई वापसी #INA

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 मैचों की टी20I सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारत आएगी, लेकिन मेजबानी वही करेगी. अफगानिस्तान क्रिकेट ने पहले ही भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. अब बीसीसीआई ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं बतौर विकेटकीपर स्क्वाड में संजू सैमसन को शामिल किया गया है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है.
भारत के 4 खिलाड़ियों के आगे लगा है स्टार, यानी खेलने पर सस्पेंस
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का जो स्क्वाड चुना गया है, उसमें 4 खिलाड़ियों के आगे स्टार लगाया गया है. इसका मतलब है कि अगर वे पूरी तरह से फिट होंगे, तो ही खेलेंगे. इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर हैं, जिनका इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में सेलेक्शन फिटनेस के अधीन हुआ है.
अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, स्टार गेंदबाज की हुई वापसी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,