UP News: Aaj Ka Mausam: दिल्ली में अभी 2 दिन बरसात… यूपी-बिहार से लेकर तेलंगाना में भी अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का क्या है हाल? – INA
Aaj Ka Mausam: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है. अब मानसून अपने आखिरी चरण में है. बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. देशभर में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल रही है. मैदानी इलाकों से पहाड़ों तक बादल आफत बनकर बरस रहे हैं. बंगाल की खाड़ी से उठी मौसमी हलचल के प्रभाव से आज देश के कई राज्यों में में जोरदार बारिश बारिश हो सकती है. कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम विभाग ने मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है. आज राज्य का अधिकताम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. कल यानी तीन सितंबर को प्रदेश में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. चार सितंबर तक राज्य में ये सिलसिला जारी रह सकता है.
यूपी से लेकर झारखंड तक अलर्ट
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. आज मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, मथुरा, आगरा, सोनभद्र, कानपुर, मिर्जापुर, फतेहपुर, बांदा, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, कांशीराम नगर, हरदोई, मैनपुरी, इटावा, शामली, बदायूं, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बिहार के भी कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. झारखंड में भी मौसम यूपी और बिहार की तरह ही रहने वाला है.
पंजाब के कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट है. हरियाणा में आज बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव नजर आ सकता है. राजस्थान के टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, डूंगरपुर, फलोदी, डीडवाना, जोधपुर और पाली में भारी बारिश और आंधी चल सकती है. मध्य प्रदेश केे कई जिलों में मध्यम से भारी बरसात देखने को मिल सकती है. छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
पूर्वोत्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर
आज गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. आज से सात सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में आज से चार और फिर छह से सात सितंबर के दौरान भारी बारिश देखने को मिल सकती है. असम और मेघालय में आज से सात सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से छह सितंबर के बीच व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है.
दक्षिण भारत में भी अभी नहीं थमेगी बरसात
दक्षिण भारत में भी आज से 7 सितंबर के बीच बारिश का दौर जारी रह सकता है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. केरल और माहे में भी कई इलाकों में बरसात देखने को मिल सकती है.
पहाड़ों पर कैसा रहने वाला है मौसम?
उत्तराखंड में आज चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर में भी मौसम बारिश और आंधी का ही रहने वाला है. यहां भी कई जिलों में आज आंधी-बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें: डबल मर्डर के बाद फरार हुआ चुम्मा, 9 साल तक पुलिस से बचता रहा; अब दिल्ली में हुआ अरेस्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में अभी 2 दिन बरसात… यूपी-बिहार से लेकर तेलंगाना में भी अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड का क्या है हाल?
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,