Crime- लालड़ू में मजदूर की हत्या: मामूली विवाद के बाद साथी ने ही गला रेता, किसान की मोटर पर साथ काम करते थे -#INA

लालड़ू के थाना हंडेसरा के अंतर्गत गांव जौला कलां के निकट राधा स्वामी भवन के सामने एक किसान की मोटर पर रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने अपने साथी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात देर रात की बताई जा रही है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई गई है।
जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर मोटर पर रहकर काम करते थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका गला रेत दिया। हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना हंडेसरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वारदात के कारणों और आरोपी की पहचान संबंधी जानकारी जुटा रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।