Sport : IND VS AFG: 13 सितंबर से एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल और टाइम #INA

IND VS AFG: सितंबर महीना शुरू हो चुका है और अब टीम इंडिया भी एक्शन में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान करेगी और मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान तो पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर चुका था और अब मंगलवार को बीसीसीआई ने भी स्क्वाड का ऐलान कर दिया. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं.
अफगानिस्तान करेगी सीरीज की मेजबानी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) भारत के खिलाफ आगामी सीरीज की मेजबानी कर रहा है क्योंकि आईसीसी (ICC) के फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के तहत यह अफगानिस्तान का निर्धारित ‘घरेलू’ मुकाबला है, लेकिन सुरक्षा और बुनियादी ढांचे की कमी के कारण वे अपने मैच अपने देश में नहीं खेल सकते हैं.
India’s squad for Afghanistan T20I series announced. #TeamIndia will play three T20Is against Afghanistan at New Delhi, beginning September 13.#AFGvIND pic.twitter.com/UqTUeZyHz8
— BCCI (@BCCI) September 1, 2026
कितने बजे शुरू होंगे मैच?
अफगानिस्तान और भारत के बीच खेले जाने वाले तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले हैं. ये मैच भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे शुरू होंगे. इसका मतलब है कि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
भारत बनाम अफगानिस्तान (T20 सीरीज)
THE SQUAD IS SET!🔥
Team India’s T20I squad for the Afghanistan series is here!
Led by Shreyas Iyer, the Men in Blue are ready for the challenge. 💙#AFGvsIND pic.twitter.com/yn5VXvwpji— Star Sports (@StarSportsIndia) September 1, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा टी-20 15 सितंबर और तीसरा टी-20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाएंगे.
| मैच | तारीख | दिन | मुकाबला | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|---|
| पहला T20I | 13 सितंबर 2026 | रविवार | अफगानिस्तान VS भारत | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| दूसरा T20I | 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | अफगानिस्तान VS भारत | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
| तीसरा T20I | 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | अफगानिस्तान VS भारत | शाम 7:00 बजे | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली |
T20I सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.
टीम इंडिया : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.
ये भी पढ़ें: ‘क्या वो टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं…’, दिनेश कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह को लेकर क्यों दिया ऐसा बयान?
IND VS AFG: 13 सितंबर से एक्शन में लौटेगी टीम इंडिया, नोट कर लीजिए भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल और टाइम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,