सीजी- परीक्षा हुई नहीं, रिजल्ट में लगा एटीकेटी!: 14 छात्रों के भविष्य पर संकट, विश्वविद्यालय से लगाई गुहार – INA

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था में सामने आई एक गंभीर चूक ने धमतरी जिले के कुरुद के संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करीब 14 बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की चिंता बढ़ा दी है।