पंजाब में ED की रेड पर AAP का हमला:ढांडा बोले- फर्जी केस गढ़ने में जुटी एजेंसी- INA NEWS

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही सियासी पारा तेजी से चढ़ने लगा है। आम आदमी पार्टी ने ED की कार्रवाई को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आप नेता अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार और ईडी की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चुनावी राज्य में ED की बेताबी आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया कि जैसे-जैसे पंजाब में चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, ईडी राज्य में किसी भी तरह अपनी पैठ बनाने के लिए बेताब दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी पंजाब में कोई न कोई फर्जी मामला गढ़ने के लिए 24 घंटे काम कर रही है। बिना एजेंसी के शून्य हैं पीएम केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए आप नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा। अनुराग ढांडा ने तंज कसते हुए कहा, ईडी के बिना मोदी जी बिग ज़ीरो हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी राज्यों में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button