यूपी – कानपुर: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से मचा हड़कंप – INA

पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार देर रात कटन्ता पुरवा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।




प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही गिरजा शंकर (25) पुत्र शिव कुमार तथा गांव के ही कुलदीप के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार देर रात इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपियों की तलाश और घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर . की कार्रवाई की जाएगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button