खबर शहर , Agra News: विद्युत पोल से टकराई कार, चालक घायल – INA

फतेहाबाद। फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर बुधवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।