Sports- यूएस ओपन: कार्लोस अल्कारेज ने तीसरे दौर में जगह बनाई, अब चीनी खिलाड़ी से होगा सामना; पेगुला ने केनिन को हराया -#INA

गत चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को 4-6, 6-0, 6-3, 6-2 से हराकर यूएस ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। अप्रैल में दाहिने कलाई की चोट से जूझने के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे अल्कारेज को लय पाने में थोड़ा समय लगा, लेकिन पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी की। दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी फारिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए 3-3 पर पहला ब्रेक हासिल किया और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।