हरियाणा के प्रॉपर्टी डीलर का दिल्ली में मर्डर:जिम के बाहर गोलियां मारीं, रंगदारी मांगी जा रही थीं; भाई डेडबॉडी के सामने धरने पर बैठा- INA NEWS

सोनीपत से सटे दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रॉपर्टी डीलर गुरुवार सुबह जिम में एक्सरसाइज करने पहुंचे थे। जैसे ही वह जिम के गेट पर पहुंचे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 10 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। वारदात के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। मृतक की पहचान सोनीपत के नाहरी गांव निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उन्हें रंगदारी के लिए धमकी भरे कॉल आ रहे थे। घटना के बाद प्रमोद के परिजन मौके पर पहुंचे और डेडबॉडी उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस परिवार को समझाने में जुटी है। साथ ही पुलिस धमकियों और हत्या के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है। घटनास्थल की 3 तस्वीरें देखिए… हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |